- Advertisement -
नई दिल्ली-लालू प्रसाद यादव को 34 दिन बाद एम्स से छुट्टी दे गई। उन्हें 28 मार्च को रांची मेडिकल कॉलेज से इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था। एम्स से डिस्चार्ज होने से पहले उन्होंने मैनेजमेंट को चिट्ठी लिखकर करीब पांच से ज्यादा बीमारियों को हवाला दिया और कहा कि अभी मेरी तबीयत ठीक नहीं है। इससे पहले,आज सुबह उनसे राहुल गांधी ने मुलाकात की। अस्पताल में भर्ती होने से पहले वे पिछले साल 23 दिसंबर से ही रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद थे। उन्हें चारा घोटाले के चार मामलो में दोषी करार दिया गया था और 3.5 साल से 14 साल तक की सजा दी गई। वहीं उनके पुत्र तेजस्वी यादव ने इसे लालू यादव के खिलाफ साजिश बताया है उनका कहना है कि कोई उन्हें तोड़ नहीं पाएगा।

लालू ने गिनाई बीमारियां- लालू ने एम्स को चिट्ठी लिखी उसमें उन्होंने लिखा कि “मुझे अच्छे इलाज के लिए रांची मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के एम्स भेजा गया था। अभी मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे दिल की बीमारी, किडनी इंफेक्शन, शुगर और कई दूसरी बीमारियां हैं। कमर में दर्द है और बार-बार चक्कर आते हैं। उन्होंने लिखा कि “मैं कई बार बाथरुम में भी गिरा हूं। मेरा ब्लडप्रेशर और शुगर बीच-बीच में बढ़ जाता है। बिरसा मुंडा कारागार, रांची और रांची मेडिकल कॉलेज में किडनी के इलाज की सुविधा नहीं है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि किस एजेंसी के दबाव में मुझे यहां से एकाएक हटाने का फैसला किया जा रहा है। आपको पता है कि मैं सजायाफ्ता कैदी हूं। 16 घंटे दिल्ली से रांची जाने में लगते हैं। डॉक्टर तो भगवान होते हैं उन्हें किसी पार्टी के दबाव में नहीं आना चाहिए।
- Advertisement -

- Advertisement -
28 मार्च से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं लालू- लालू प्रसाद को 28 मार्च को रांची के रिम्स अस्पताल से दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया था। उनका ब्लड शुगर कम था। सिरम क्रिटनीन की मात्रा बढ़ गई थी। चेहरे पर सूजन भी थी। रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में अंतिम दिन लालू प्रसाद मजाकिया अंदाज में दिखे थे। डॉक्टरों और कर्मचारियों से कहा था-सभी को बिहार का परवल खिलाएंगे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को सीबीआई कोर्ट ने 24 मार्च को चारा घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी सजा सुनाई थी। आईपीसी और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत उन्हें सात-सात साल की दो सजाएं हुई थीं। एक सजा पूरी होने के बाद दूसरी शुरू होगी। यानी कुल 14 साल की जेल।
- Advertisement -