कर्नाटक में लॉकडाउन का उल्लंघन / सोशल डिस्टेंसिंग भूलकर विधायक ने बर्थडे मनाया, कांग्रेस बोली विधायक के खिलाफ हो कार्रवाही
- Advertisement -
बेंगलुरू-पूरे देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं पूरे देश में अधिकांश लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं । 21 दिन के लॉकडाउन का आज 18वां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए अनुरोध कर चुके हैं। लेकिन उन्हीं की पार्टी के विधायक लॉकडाउन के नियमों को ताक पर रखकर लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। मामला कर्नाटक का है। यहां टुमकुर जिले तुरुवेकेर में भाजपा के विधायक एम जयराम ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर समर्थक के बीच शुक्रवार को अपना जन्मदिन मनाया। विधायक ने दस्ताने पहनकर चॉकलेट केक काटा। सोशल डिस्टेंस को भूलकर लोगों को बिरयानी खिलाई।
कर्नाटक राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, 10 अप्रैल को शाम 5 बजे तक राज्य में कोरोनावायरस से कुल 207 लोग संक्रमित थे। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है। करीब 34 लोग बीमारी से ठीक भी हुई है। इलाजरत करीब 167 लोगों में एक गर्भवती भी है। चार रोगियों को आईसीयू में रखा गया है। 10 नए मामलों में 9 संक्रमित के संपर्क में थे। इनमें से एक को सांस लेने में ज्यादा तकलीक है। नए मामलों में 8 साल और 11 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं।
- Advertisement -
I am sure that the Chief Minister will take action on all these types of activities. We have already petitioned to DGP. Suo moto case should be registered immediately: Karnataka Congress Chief D K Shivakumar on BJP MLA M Jayaram's birthday celebrations amid #COVID19 lockdown pic.twitter.com/G8ih0bKPqv
— ANI (@ANI) April 11, 2020
वहीं कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक द्वारा लॉकडाउन को सीरियस नहीं लेना गम्भीर मामला है और उन्हें आशा है कि भाजपा दोषी विधायक के खिलाफ कार्रवाही जरुर करेगी।
- Advertisement -