- Advertisement -
श्रीनगर-जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के रंगवार इलाके में रविवार को पाकिस्तान की गोलाबारी में तीन नागरिकों की मौत हो गई। अभी तक मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। इधर, भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है। इससे पहले पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कस्बा और किरनी सेक्टरों में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से सुबह 9.50 बजे किरनी सेक्टर में गोलाबारी की गई। इसके बाद 10.30 बजे पुंछ के मेंढर सेक्टर में मोर्टार दागे गए। इसमें एक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, कई अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है। भारतीय सेना भी तोप से गोले दाग रही है। दोनों ओर से जारी फायरिंग के बीच एलओसी में रहने वाले लोगों में दशहत है। उन्हें घरों में रहने की हिदायत दी गई है।
Jammu & Kashmir: 3 civilians killed in shelling by Pakistan in Rangwar area of Kupwara district pic.twitter.com/3Jvw1byGso
— ANI (@ANI) April 12, 2020
- Advertisement -
बौखलाया पाकिस्तान शुक्रवार रात से ही गोलाबारी कर रहा है। इस दौरान मेंढर में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। उसे सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मेंढर के रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से दागे गए मोर्टार से लगभग दस मकानों को नुकसान पहुंचा। पाकिस्तान ने पुंछ के शाहपुर किरनी सेक्टर में भी मोर्टार दागे। वहीं भारतीय सेना की जबावी कार्रवाई में पाकिस्तान सेना को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी बंद हो गई। पाकिस्तानी सेना पिछले पिछले एक सप्ताह से आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में दाखिल करवाने के लिए लगातार गोलाबारी कर रही है।
- Advertisement -
पिछले रविवार को उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में भी पांच आतंकियों ने घुसपैठ की थी, जिन्हें भारतीय सेना ने मार गिराया था। इस दौरान पांच पैरा कमांडो भी शहीद हो गए थे। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पीओके में आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया था
- Advertisement -