अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का डबल्यूएचओ से सभी रिश्ते ख़त्म करने का एलान
चीन पर भी लगाए नए प्रतिबंध
- Advertisement -
वॉशिंगटन– अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर विश्व स्वास्थ्य संघटन पर निशाना साधा है ।उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संघटन से अमेरिका के सभी रिश्तों की घोषणा की है ।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एक बार फिर चीन और डब्ल्यूएचओ पर कटघरे में खड़ा किया। अमेरिका पहले ही डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोक चुका है। अब ट्रम्प ने स्वास्थ्य संगठन के साथ सभी रिश्ते खत्म करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम डब्ल्यूएचओ के कोटे का फंड स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाली किसी दूसरी संस्था को देंगे।
ट्रम्प ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन पर चीन का पूरा नियंत्रण है। चीन उसे 4 करोड़ डॉलर देता है, जबकि अमेरिका एक साल में 45 करोड़ डॉलर की मदद डब्ल्यूएचओ को देता है। उन्होंने हमारी मांग नहीं मानी, इसलिए हम डब्ल्यूएचओ से संबंध खत्म कर रहे हैं। ट्रम्प ने गुरुवार को कहा था कि कोरोनावायरस दुनिया के लिए चीन का एक बुरा तोहफा है।
- Advertisement -
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 29, 2020
शुक्रवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप ने संवाददाताओं से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वोअमेरिका में अध्ययन कर रहे चीनी शोधकर्ताओं पर प्रतिबंध लगाने भी जा रहे हैं। ये लोग अमेरिका की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। इसके साथ वे अमेरिकी स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध उन चीनी कंपनियों पर कार्रवाई करने भी जा रहे हैं जो अमेरिकी कानूनों का पालन नहीं कर रही हैं।अमेरिका इसके साथ ही व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में हांगकांग को मिले विशेष दर्जे को वापस लेने जा रहा है। ट्रंप ने इसके साथ ही चीन को अमेरिकी हितों से खेलने की छूट देने के लिए अपने पूर्ववर्ती शासकों की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि मैं इस बात की छूट नहीं दूंगा।
- Advertisement -