मनोज तिवारी की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष से छुट्टी , आदेश कुमार गुप्ता ने दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष
- Advertisement -
नई दिल्ली- दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी की छुट्टी हो गई है। उनके स्थान पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर आदेश गुप्ता को दिल्ली भाजपा नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । दो वर्ष बाद दिल्ली में नगर निगम का चुनाव होने वाले हैं । ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी ने नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखकर गुप्ता को अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही व्यापारी वर्ग को पार्टी के साथ जोड़े रखने में भी मदद मिलेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर मनोज तिवारी की जगह आदेश गुप्ता को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
- Advertisement -
आदेश गुप्ता मूल रुप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गुरसहायजंग के रहने वाले हैं। उन्होंने छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से बीएससी की शिक्षा प्राप्त की है। वह पहली बार वार्ड नंबर 98 (वेस्ट पटेल नगर) से पार्षद बने थे।
- वर्ष 2017में पहली बार पार्षद बने।
- भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय में धमेंद्र प्रधान के समय कार्यालय मंत्री रहे।
- दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश कोहली के समय में कार्यालय मंत्री रहे।
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विस्तारक और पूर्णकालिक सदस्य रहे।
- करोलबाग जिला में भाजपा उपाध्यक्ष रहे।
- Advertisement -