Indo-China Conflict- सीमा विवाद को लेकर भारत-चीन के मध्य एक बार फिर बातचीत
- Advertisement -
नई दिल्ली- भारत- चीन सीमा विवाद को सुलझाने के लिए ब्रिगेडियर और कर्नल स्तर की बातचीत आज एक बार फिर हो रही है। दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख के गालवन नदी और हॉट स्प्रिंग्स में चल रहे गतिरोध को बातचीत के जरिए हल करने की कोशिश की जा रही है। कई स्थानों पर सैनिकों की संख्या सीमित कर दी गई है।
- Advertisement -
गौरतलब है कि 6 जून को हुई सैन्य कमांडरों कि बातचीत में दोनों पक्ष सकारात्मक संदेश देने के लिए सैनिकों को प्रतीकात्मक रूप से पीछे हटाने पर राजी हुए थे। सूत्रों का मानना है कि इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों पक्ष पूरी तरह सेना हटा रहे हैं। इसी बैठक में मेजर जनरल स्तर के अधिकारियों की बातचीत पर भी सहमति बनी थी।
05 मई को पहली बार हुई थी मुठभेड़ भारत- चीन के बीच 3488 किलोमीटर की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) है। भारत और चीन के सैनिकों के बीच 05 मई को पहली बार पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद दोनों देशों के सैनिक दो बार और भिड़े थे। इस बहस को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर लगातार बातचीत चल रही है।
06 जून को हुई सैन्य कमांडरों की वार्ता में भारत ने एलएसी पर पूर्व की स्थिति बहाल करने की मांग की थी। वहीं, सोमवार को चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि दोनों देशों के बीच विवाद बातचीत के जरिए ही हल होगा ।
- Advertisement -