दुनिया के 10 बड़े दौलतमंद लोगों में शामिल हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी, जानिए कितनी है कुल संपत्ति
अंबानी दुनिया के 10 सबसे बड़े दौलतमंद लोगों में शामिल हो गए है Jio Platforms में आए ताजा वैश्विक निवेश एवं कंपनी के शेयर के भाव के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के कारण अंबानी की जायदाद में अद्भुत बढ़त हुआ है।
- Advertisement -
मुंबई- रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया एक बार फिर अपने संपत्ती को लेकर चर्चा में है । जानकारी के मुताबिक अंबानी दुनिया के 10 सबसे बड़े दौलतमंद लोगों में शामिल हो गए है Jio Platforms में आए ताजा वैश्विक निवेश एवं कंपनी के शेयर के भाव के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के कारण अंबानी की जायदाद में हाल में अद्भुत बढ़त हुआ है। अंबानी Forbes की अरबपतियों की रियल टाइम लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं। Bloomberg Billionaires Index में भी वह नौवें स्थान पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत शुक्रवार को 1788 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच गई थी। जियो प्लेटफॉर्म्स में हाल में आए निवेश में उछाल की वजह से 63 वर्षीय मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति साढ़े 64 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई।
- Advertisement -
फोर्ब्स के शीर्ष दस दौलतमंदों की लिस्ट में अमेजन के जेफ बेजोस को प्रथम पायदान हासिल है। जेफ बेजोस के पास करीब 160 अरब डॉलर की दौलत है। वहीं दूसरे पायदान पर माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स का स्थान आता है। बिल गेट्स के पास कुल 108.7 अरब डॉलर की संपत्ती है। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट और उनका परिवार इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनके पास 103.2 अरब डॉलर की संपत्ति है।
वहीं फेसबुक के मार्कजुकर्बग 87.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में अमेरिकी उद्योगपतियों का दबदबा है। शीर्ष 10 लोगों में सात उद्योगपति अमेरिका से हैं। इस सूची में अंबानी एकमात्र एशियाई हैं। शीर्ष दस धनाढ्यों में फ्रांस और स्पेन के एक-एक उद्योगपति शामिल हैं।
फोर्ब्स की जानकारी के मुताबिक भारत के मुकेश अंबानी दसवें सबसे समपन्न व्यक्ति है । अंबानी के पास यूनिवर्सिटी ऑफ बॉम्बे से बैचलर ऑफ साइंस इन इंजीनियरिंग की डिग्री है।
- Advertisement -