ट्रम्प का बयान – मुश्किल हालात हैं हम भारत और चीन से बात कर रहे हैं
- Advertisement -
वॉशिंगटन- गालवन घाटी को लेकर चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने कहा है कि वह इस कठिन परिस्थिति में भारत और चीन से बात कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने कहा था कि चीनी सेना भारतीय सीमा पर तनाव को ‘भड़का’ रही है। उन्होंने चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी को ‘दुष्टता’ करने वाली पार्टी करार दिया था।
#WATCH It's a very tough situation. We are talking to India, we're talking to China. They have got a big problem there. They have come to blows and we’ll see what happens. We are trying to help them out: US President Donald Trump pic.twitter.com/auaVnDjFdK
— ANI (@ANI) June 20, 2020
- Advertisement -
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा, ‘यह बहुत मुश्किल स्थिति है। हम भारत से बात कर रहे हैं, हम चीन से बात कर रहे हैं। उनके बीच वहां बड़ी समस्या हो गई है। उनके बीच झड़प हो रही है। हम देखेंगे कि क्या कर सकते हैं। हम कोशिश करेंगे और उनकी मदद करेंगे।’ इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियों ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि कम्युनिस्ट पार्टी नाटो जैसे संस्थानों के जरिए बनाई गई स्वतंत्र दुनिया को फिर से पुराने ढर्रे पर ले जाना चाहती है। साथ ही नए नियम और मानक बनाना चाहती है जो पेइचिंग को शामिल करता है।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा चीनी सेना ने बढ़ाया तनाव
- Advertisement -
पोंपियो ने कहा था कि चीनी सेना पीएलए ने भारत के साथ तनाव को बढ़ा दिया है जो दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला लोकतंत्र है। पोंपियो ने कहा, ‘चीन दक्षिण चीन सागर का सैन्यीकरण कर रहा है और वहां पर अवैध रूप से और ज्यादा इलाके को अपना बता रहा है और समुद्री नौवहन को धमकी दे रहा है।’ पोंपियो ने कहा था, ‘शी जिनपिंग ने चीनी मुसलमानों के खिलाफ क्रूर अभियान के लिए हरी झंडी दे दी। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद हमने इतने बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं देखा। अब पीएलए ने भारत के साथ सीमा पर तनाव को बढ़ा दिया है।’ बता दें कि गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने घात लगाकर भारतीय सैनिकों पर हमला किया जिसमें 20 जवान शहीद हो गए थे।
- Advertisement -