इरा त्रिवेदी जैसी हिंदु विरोधी महिला को अतुल्य भारत के कार्यक्रम में क्यों शामिल किया गया
लोगों का कहना है कि इरा त्रिवेदी जैसे हिन्दू विरोधी को सरकार द्वारा प्रमोट करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे पार्टी के समर्थकों को भी गहरा आघात पहुँचा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माँग की है कि संबंधित मंत्रालय के मंत्री एवं उनके अफसरों को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए।
- Advertisement -
नई दिल्ली- पर्यटन को बढ़ावा देने वाले भारत सरकार के अभियान अतुल्य भारत ने अपने एक वेबिनार में विवादित योग शिक्षिका इरा त्रिवेदी को मंच प्रदान किया। ये वही इरा त्रिवेदी हैं, जिन्होंने पिछले साल हिन्दू धर्म पर विवादित बयान दिया था। इरा ने कहा था कि गाय का मांस सस्ते प्रोटीन का स्रोत हैं जिसके बाद दूरदर्शन ने उन्हें शो से निकाल दिया था। इरा त्रिवेदी के इस बयान का देशभर में जमकर विरोध हुआ था दर्शकों के साथ दूरदर्शन के पत्रकारों ने भी इसका विरोध किया था । डीडी के पत्रकारों ने कहा था कि योग के कार्यक्रम के लिए इरा त्रिवेदी जैसी विवादित शख्सियत को क्यों चुना, जिन्हें प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए गोमांस का भक्षण जरूरी लगता है?
- Advertisement -
अब एक बार फिर से भारत सरकार के प्लेटफॉर्म पर इरा त्रिवेदी को जगह दिए जाने और प्रमोट किए जाने से लोग काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं। वे उस अधिकारी को भी बर्खास्त करने की माँग कर रहे हैं जिन्होंने इरा के बारे में सब कुछ जानने के बावजूद उनके नाम को मँजूरी। लोगों के सवाल है कि क्या देश में योग सिखाने वालों की इतनी कमी हो गई है कि सरकार को हिंदुओं से घृणा करने वाली इरा जैसे लोग अब देश को योग सिखाएंगे। लोगों की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबंधित मंत्रालय के मंत्री एवं उनके अफसरों को तत्काल प्रभाव से पदच्युत किया जाए।
आपको बता दें ऑप इंडिया की खबर के अनुसार इरा त्रिवेदी ने हिन्दू धर्म की तुलना इस्लाम से करते हुए हिंदू धर्म को पिछड़ा और इस्लाम के धर्मग्रंथ कुरान को प्रोग्रेसिव बताया था। सीएनएन न्यूज 18 के साथ उनका 2017 का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में, वह गोमांस (बीफ) को प्रोटीन का सबसे सस्ता स्रोत बताती हैं। उनके अनुसार गोमांस कुपोषित लोगों के लिए प्रोटीन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इसलिए गोमांस पर प्रतिबंध लगाना अनुचित होगा, विशेष तौर पर मुस्लिम समुदाय के लिए।
- Advertisement -