बिखरे पड़े कपड़ों में हरा रंग का कुर्ता ज्यादा जानलेवा था? सामने आई सुशांत के मौत की डिटेल्स, परिवार का ऐलान
पुलिस ने शक जताया है कि शायद उन्होंने आत्महत्या के पहले बाथरूम के बाथरोब को इस्तेमाल किया था लेकिन वो टूट गया,
- Advertisement -
मुंबई- सुशांत राजपूत खुदकुशी मामले में जाँच के बाद बेहद हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं। आत्महत्या वाली जगह पर पुलिस को बाथरोब के टुकड़े मिले हैं। पुलिस ने शक जताया है कि शायद उन्होंने आत्महत्या के पहले बाथरूम के बाथरोब को इस्तेमाल किया था लेकिन वो टूट गया, जिसके टुकड़े वहाँ पड़े मिले। इससे यह निकल कर आता है कि उन्होंने दूसरी बार में आत्महत्या की।
पहली बार में वो कामयाब नहीं हुए थे। न्यूज़ 18 की ख़बर के अनुसार, पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत की आलमारी में कपड़े बिखरे पड़े हुए मिले। इससे अंदेशा जताया गया है कि बाथरोब के टूट जाने पर उन्होंने अपनी आलमारी में से हरे रंग का एक कुर्ता निकाला और उसी को रस्सी के रूप में इस्तेमाल किया। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुँची, तब तक सुशांत की बहन व अन्य लोगों ने फंदे को काट कर बॉडी नीचे उतार ली थी।
- Advertisement -
इस हरे रंग के कुर्ते को फॉरेंसिक लैब में जाँच के लिए भेजा गया है। जाँच में ये पता लगाया जाएगा कि कुर्ता की क्षमता किसी एक व्यक्ति का भार उठाने की लायक भी है या नहीं। सुशांत राजपूत की खुदकुशी मामले में लोगों द्वारा तरह-तरह के सवाल उठाते हुए सीबीआई जाँच की माँग की जा रही है। उधर परिवार अपने प्यारे गुलशान यानी सुशांत को आखिरी अलविदा कहते हुए कुछ बड़े ऐलान किए हैं. बता दें कि सुशांत का घर का नाम गुलशन था।
बयान में लिखा है, “अलविदा सुशांत। दुनिया के लिए जो सुशांत सिंह राजपूत था वो हमारे लिए हमारा प्यारा गुलशन था। वो आजाद ख्याल का, बातूनी और बहुत समझदार लड़का था। वो हर चीज में दिलचस्पी रखता था। उसके सपने कभी किसी चीज से रुके नहीं और उसने एक शेर के दिल के साथ उन सपनों का पीछा किया. वो दिल खोलकर हंसता था।”
“वो हमारे परिवार का गौरव और प्रेरणा था। उसका टेलिस्कोप उसकी सबसे पसंदीदा चीज थी, जिससे वो सितारों को देखा करता था. हम अभी भी इस बात का यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि अब हम कभी उसकी हंसी नहीं सुन पाएंगे। उसकी चमकती आंखें नहीं देख पाएंगे और साइंस के बारे में उसकी कभी खत्म ना होने वाली बातें नहीं सुन पाएंगे। उसके जाने से हमारे परिवार में खालीपन फैल गया है, जो कभी खत्म नहीं होगा। वो सच में अपने हर एक फैन से प्यार करता था।”
यंग टैलेंट की मदद के लिए खुलेगा SSR फाउंडेशन
स्टेटमेंट में आगे बताया गया है कि उनकी यादों को ताजा रखने के लिए एक फाउंडेशन बनाई जा रही है। आगे लिखा गया है- हमारे गुलशन को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। उसकी यादों और लिगेसी को सम्मान देने के लिए परिवार ने सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन (SSRF) का निर्माण कर रहा है। इससे सुशांत की पसंद के एरिया यानी साइंस, सिनेमा और स्पोर्ट्स में आने वाले यंग टैलेंट को सपोर्ट किया जाएगा। साथ ही पटना के राजीव नगर स्थित उनके घर को मेमोरियल में तब्दील किया जाएगा। हम यहां उनकी पर्सनल चीजें रखेंगे जिसमें उनकी हजारों किताबें, टेलिस्कोप, फ्लाइट सिम्युलेटर संग अन्य चीजें होंगी। इससे फैन्स और शुभचिंतक उनसे जुड़े रहेंगे।
- Advertisement -