चीनी ऐप पर भारत में बैन से बौखलाया ड्रैगन, कहा-स्थिति की कर रहे हैं समीक्षा
- Advertisement -
नई दिल्ली- लद्दाख में भारत चीन से सख्ती से पेश आ रहा है भारत ने चीन को सामरिक के साथ आर्थिक मोर्चे पर घेरते हुए देश में 59 चीनी एप पर बैन लगा दिया है और गूगल को अपने प्ले स्टोर से उस सभी एप को हटाने का आदेश भी दे दिया है। भारत की इस कार्रवाई से चीन घबरा गया है और इसपर दुख जताते हुए स्थिति पर नजर रखने की बात करने लगा है। अभीतक गलवान में हेकड़ी दिखा रहे चीन भारत के इस ऐक्शन के बाद अब अंतरराष्ट्रीय कानून की दुहाई दे रहा है। इतना ही नहीं चीन खुद चुपके से भारतीय न्यूज वेबसाइट्स को चीन ब्लॉक कर दिया है। जबकि भारत में उसकी प्रोपेगैंडा वेबसाइट ग्लोबल टाइम्स अभी भी देखी जा रही है ।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान
- Advertisement -
चीन के विदेश मंत्री के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने भारत के चीनी एप्स पर बैन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘चीन को काफी चिंता है और वह स्थिति की समीक्षा कर रहा है।’ बता दें कि दोनों देशों के बीच लद्दाख में एक महीने से ज्यादा वक्त से तनाव चल रहा है। गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे जबकि चीन के 40 जवान मारे गए थे।उन्होंने कहा, ‘हम कहना चाहते हैं कि चीनी सरकार हमेशा से अपने कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय नियमों को पालन करने को कहती रही है। भारत सरकार को चीनी समेत सभी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के कानूनी अधिकारों की रक्षा करने की जिम्मेदारी है।’
भारत ने लगा दिया है 59 चीनी एप्स पर बैन
- Advertisement -