कितना बेरहम हो गया इंसान ,,खेत में घुस रहे ऊंटनी का कुल्हारी से पैर काटा,देखें तस्वीर
- Advertisement -
राजस्थान – केरल में पिछले पिछले महिने ही एक दर्दनाक घटना सामने आई थी। लोगों ने पटाखें खिलाकर हथिनी के साथ क्रूरता जैसा व्यवहार किया था। अब एक नया मामला शनिवार को राजस्थान में चुरू के सरदारशहर के साजनसर गांव में सामने आया। यहां एक खेत में घुस रही उंटनी को 3 लोगों ने बेरहमी से कुल्हाड़ी से उसके आगे के पैर हमला किया। एक पैर तो बिल्कुल अलग हो गया। दूसरे पैर में गंभीर चोट आई हैं। ऊंटनी की उम्र चार साल है। अच्छी खबर ये है कि समय रहते इलाज होने से उसकी जान बच गई।
ऊंटनी की कराह सुनने के बाद गांव के ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसे साजनसर गांव की गोशाला में भिजवाया गया। यहीं उसका इलाज किया गया। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने गुस्सा जताया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
- Advertisement -
डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि काफी खून बह गया था। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। डॉ. केसरीचंद नाई और डॉ. गिरधारीलाल ने बताया कि ऊंटनी का एक पैर बिल्कुल अलग हो गया, जिसे वापस नहीं जोड़ा जा सकता।
केरल में गर्भवती हथिनी को विस्फोटक से भरा फल खिलाया था
- Advertisement -
गौरतलब है कि केरल के मलप्पुरम में करीब एक महीने पहले एक गर्भवती हथिनी की पानी में खड़े-खड़े मौत हो गई थी। केरल के एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की, तब यह मामला सामने आया था। भूखी गर्भवती हथिनी खाने की तलाश में जंगल से भटक कर रिहायशी इलाके में पहुंच गई थी। हथिनी सड़क पर टहल रही थी, तभी किसी ने उसे पटाखे से भरा फल खिला दिया था, जिससे उसका मुंह फट गया था।
- Advertisement -