केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान व बेटे चिराग को AK-47 से भून डालने की धमकी,,मामला दर्ज
केंद्रीय मंत्री को धमकी देते हुए एक वीडियो बनाई है जो कथिततौर पर अब वायरल हो गई है
- Advertisement -
नई दिल्ली – केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान को पासवान को AK-47 से भून डालने की धमकी मिली है। यह धमकी देने वाले बिहार के शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद संजय यादव हैं।
यादव ने केंद्रीय मंत्री को धमकी देते हुए एक वीडियो बनाई है।जो कथिततौर पर अब वायरल हो गई है। इस वीडियो के सामने आते ही हंगामा मच गया है। वीडियो देखने के बाद एलजेपी के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने संजय यादव के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करवा दी है। इसके साथ पुलिस से उसकी तत्काल गिरफ्तारी की माँग की है। इस बीच संजय यादव भी फरार हो गया है।
क्यों दी धमकी
आपको बता दें कि, वायरल वीडियो अभी सोशल मीडिया पर देखने को नहीं मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक वीडियो में संजय ने रामविलास पासवान और उनके बेटे के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया हैं। साथ ही उन्हें बंदूक से भून डालने की बात भी कही है। वार्ड पार्षद की शिकायत है कि हर आदमी को राशन कार्ड दिलवाना पासवान का काम है। अगर वे ऐसा नहीं कर पाते तो वह उन्हें एके 47 से उड़ा देगा।
- Advertisement -
मामले की गंभीरता को समझते हुए लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही कहा है कि संजय यादव ने जैसी भाषा का प्रयोग किया, वह बेहद अशोभनीय और आपत्तिजवक है। वह वीडियो में एके-47 से मारने की बातें कर रहा है।
- Advertisement -
इसके अलावा गजाली के मुताबिक यादव की बातों से ये भी लग रहा है कि वो आपराधिक प्रवृति का है। मुमकिन हो कि जो एके-47 गायब हुई हो, उसमें भी उसकी संलिप्ता हो। उन्होंने इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के बाद जल्द से जल्द गिरफ्तारी की माँग की है।
कौन है रामविलास पासवान व उनके बेटे
आपको बता दें कि रामविलास पासवान वर्तमान में खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री है। वहीं चिराग पासवान लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। मौजूदा समय में पार्टी जेडीयू और बीजेपी के साथ गंठबंधन में है।
- Advertisement -