बड़ी खबर-रफ़ाल फाइटर जेट पर आई पाकिस्तान की प्रतिक्रिया,,जानिए, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आइशा फारूकी ने क्या कहा ?
पहली खेप में पांच रफ़ाल विमान भारत पहुंचे
- Advertisement -
इस्लामाबाद -रफ़ाल फाइटर जेट से परमाणु हथियार भी डिलीवर किए जा सकते हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आइशा फ़ारूक़ी ने वीकली मीडिया ब्रीफ़िंग के दौरान कहा, “भारतीय वायुसेना के द्वारा हाल ही में रफ़ाल विमान हासिल किए जाने की ख़बरें हमने देखी हैं। भारत के कुछ पूर्व अधिकारियों और कई अंतरराष्ट्रीय मैगज़ीन के अनुसार रफ़ाल विमानों में दोहरी मारक क्षमता होती है, उनका इस्तेमाल परमाणु हथियारों के लिए भी किया जा सकता है।”
पहली खेप में पांच रफ़ाल विमान भारत पहुंचे
बुधवार को पाँच रफ़ाल विमान फ़्रांस से भारत पहुँचे थे। आपको बता दें कि भारत ने फ़्रांस से कुल 36 रफ़ाल विमान ख़रीदे हैं और ये पहली खेप थी। जिनमें पांच रफाल विमान को भारत में उतारा गया। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रफ़ाल विमानों को भारतीय वायुसेना में शामिल किए जाने को लेकर कहा कि, ‘हमारे सैन्य इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत’ होने जा रहा है।
- Advertisement -
आगे आइशा फारूकी कहती है कि भारत अपने परमाणु हथियारों के ज़ख़ीरे को बढ़ा भी रहा है और उसे आधुनिक भी बना रहा है। आपको बता दें किपिछले महिने ही एलएसी पर लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के ठीक छह हफ़्तों बाद भारत में ये रफ़ाल विमान पहुँचे हैं।
भारत ने हिंद महासागर को परमाणु हथियारबंद कर दिया है और अपने मिसाइल सिस्टम के ज़रिए उसने अपने हथियारों की तैयारी को और बढ़ा रहा है।
- Advertisement -
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि भारत अपनी जायज़ सुरक्षा ज़रूरतों से ज़्यादा सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है और पश्चिमी देश अपने संकुचित व्यवसायिक फ़ायदे के कारण भारत को आधुनिक तकनीक और हथियार मुहैया कराने में उसकी मदद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह के हथियारों की लेन-देन विवादित और संघर्ष वाले क्षेत्रों में हथियारों की होड़ को रोकने के लिए बनाए गए विभिन्न निर्यात नियंत्रण नियमों का भी उल्लंघन करते हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आधुनिक तकनिक और हथियार की लेन-देन अंतरराष्ट्रीय आपूर्तिकर्ता देशों की हथियारों की जमाख़ोरी को रोकने के प्रति प्रतिबद्धता पर भी सवाल उठाते हैं। पाकिस्तान ने कहा है कि रफ़ाल लड़ाकू विमान ख़रीदे जाने समेत भारत के द्वारा हथियार जमाखोरी की वो अनदेखी नहीं कर सकता है।
- Advertisement -