अमित शाह भी कोरोना से संक्रमित, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती
- Advertisement -
नई दिल्ली – केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पॉजिटिव होने की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।
कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Amit Shah (@AmitShah) August 2, 2020
- Advertisement -
इस बीच, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 लाख 56 हजार 220 हो गई है। 5.70 लाख से ज्यादा लोग इस वक्त संक्रमित हैं। यानी इनका इलाज चल रहा है। इनमें से करीब 9 हजार की हालत गंभीर है। इस मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। 18,720 क्रिटिकल केस के साथ अमेरिका पहले नंबर पर और 8,318 क्रिटिकल केस के साथ ब्राजील तीसरे नंबर पर है।
कोरोना के हालात की कर रहे देख रेख कर हैं शाह
- Advertisement -
कोरोना के हालत पर शाह लगातार निगरानी कर रहे हैं। बीते दिनों दिल्ली में जब मामले तेजी से बढ़ने लगे तब भी उन्होंने कई दौर की बैठकें कीं और इस पर ठोस रणनीति तैयार की। इससे हालात काबू में आए। लॉकडाउन और अनलॉक गाइडलाइंस तैयार करवाने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही है।
- Advertisement -