पटना पुलिस ने खोजा रिया का ठिकाना, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
- Advertisement -
नई दिल्ली – सुशांत सिंह राजपूत की मौत की तफ्तीश कर रही पटना पुलिस को लेकर यह बड़ी खबर है। पुलिस ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का ठिकाना ढूंढ निकाला है। इतना ही नहीं पटना पुलिस ने रिया चक्रवर्ती को नोटिस भेजकर जांच में सहयोग करने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक बिहार पुलिस रिया को जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है। रिया फिलहाल पटना पुलिस से बच रहीं हैं।उन्होंने पटना पुलिस की जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है। बताया जा रहा है कि वे अग्रिम जमानत लेने की भी कोशिश में हैं।
पिता केके सिंह द्वारा दर्ज एफआइआर की जांच कर रही पटना पुलिस
- Advertisement -
मालूल हो कि बीते 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत कर शव मुंबई स्थित उनके फ्लैट से मिला था। इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस की जांच से नाखूश पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में एफआइआर दर्ज करा दी है। दर्ज एफआइआर में उन्होंने बेटे की कथित गलफ्रेंड और बॉलिवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पैसे की हेराफेरी, ब्लैकमेल, प्रताड़ना , काला जादू व सुसाइड के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पटना पुलिस इसी एफआइआर के आधार पर मामले की जांच के लिए मुंबई गई हुई है।
सुशांत के कुक भी कह चुका है काले जादू की बात
बता दें कि सुशांत की बहन मीतू सिंह का भी बयान सामने आया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उनको कुक ने बताया था कि रिया काले जादू में इन्वॉल्व हैं। सुशांत का परिवार और दोस्त रिया पर आरोप लगा चुके हैं कि उन्होंने सुशांत को सबसे दूर किया और कंट्रोल कर रखा था।
- Advertisement -