गौतमबुद्ध नगर में फिर मिले 105 नए कोरोना पॉजिटिव
-कोरोना संक्रमित 886 मरीजों का नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में इलाज
- Advertisement -
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में बीते 24 घंटे में 105 लोगों में कोरोना से संक्रमित मरीजों पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 5454 हो गई है। कोविड-19 की चपेट में आने से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में कुल संक्रमित मरीजों को आंकड़ा 5454 पहुंच गया है। जिले में महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या 43 हो गई है। इसके साथ ही जिले में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 4502 हो गई है। जबकि 846 लोगों का इलाज अभी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है।
- Advertisement -
देश भर में अब तक कोरोना के 18.12 लाख मामले आये है जिनमें करीब 38 हजार लोगों की जान जा चुकी है वहीं राहत की खबर ये भी है कि 11 लाख लोग इस गंभीर बिमारी को मात दे चुके है। देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र औऱ कर्नाटका से सामने आए है।
ये भी पढ़े
- Advertisement -
हैदराबाद में एक साथ जला दिए गए 50 कोरोना मरीजों के शव,, वीडियो देख भड़के लोग
- Advertisement -