जोश से भर उठे थे अमेरिका में रहने वाले भारतीय , जब राम मंदिर लाइव दिखा था टाइम्स स्क्वायर पर
- Advertisement -
न्यूयॉर्क– आज पूरे विश्व ने भगवान राम के मंदिर के भूमि पूजन का अद्भूत नजारा देखा। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्रसारण किया गया।पूरे अमेरिका में कई जगह भूमि पूजन का लाइव प्रसारण किया गया , जिसको देख कर अमेरिका में रहने वाले भारतीय जोश से भर उठे। राम मंदिर भूमि पूजन को लाइव दिखाए जाने का जोश सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया। अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय ने इस मौके पर खुलकर खुशी का इजहार किया। यहां तक कि न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर (New York Time’s Square) पर बिलबोर्ड तक पर राम मंदिर नजर आने लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चांदी की ईंट के साथ अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया है।
#WATCH USA: A digital billboard of #RamMandir comes up in New York’s Times Square.
Prime Minister Narendra Modi performed 'Bhoomi Pujan' of #RamMandir in Ayodhya, Uttar Pradesh earlier today. pic.twitter.com/Gq4Gi2kfvR
— ANI (@ANI) August 5, 2020

- Advertisement -
साढ़े तीन साल में बनेगा राम मंदिर
- Advertisement -
देशवासियों ने दिए जलाकर मनाई दिवाली
पूरे विश्व में भारतीय समुदाय ने दिए जला कर दिवाली मनाई औ खुशी का इजहार किया । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ खुद दिए जलाते दिखे। इस शुभ अवसर पर पूरे देश में दिवाली जैसी खुशियां मनाई गई। लोगों ने शाम होते ही अपने घरों और बालकनियों में मिट्टी के दिए जलाए।
- Advertisement -