सुशांत के मामा ने खारिज किया संजय राउत के बयान ,केके सिंह ने नही की दुसरी शादी ,जानिए सांसद राउत ने क्या कहा
जानिए सांसद राउत ने क्या कहा
- Advertisement -
मुंबई – दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant singh rajput news) को लेकर शिवसेना (Shivsena) के मुखपत्र सामना (Samna) में पार्टी के बेबाक सांसद संजय राउत (Sanjay raut statement) ने लिखे लेख में आरोप लगाया है कि सुशांत के पिता ने दूसरी शादी की थी। जिसे सुशांत ने स्वीकार नहीं किया था। सुशांत के पिता की दो शादियों वाली बात की जब जांच की गई तो यह बात गलत साबित हुई। सुशांत के मामा आर सी सिंह ने एनबीटी डॉट कॉम से बात करते हुए कहा, “सुशांत के पिता ने दो शादियां नहीं की हैं। संजय राउत झूठ बोल रहे हैं।”
संजय राउत ने क्या कहा
शिवसेना सांसद संजय राउत अपने बेधड़क बोल के लिए जाने जाते हैं। सुशांत केस में ज्यादा कुछ ना बोलने वाले संजय राउत ने अब कुछ ऐसा कह दिया है कि सुशांत केस में सारे दाव उलटे पड़ गए हैं। संजय राउत का एक बयान इस समय काफी सुर्खियों में है। उन्होंने अपने मुखपत्र सामना के जरिए ये दावा कर दिया है कि सुशांत के पिता ने दूसरी शादी की थी इसलिए एक्टर के अपने पिता संग ज्यादा अच्छे रिश्ते नहीं थे।
संजय राउत लिखते हैं- सुशांत का परिवार मतलब पिता पटना में रहते हैं. पिता से उसके संबंध अच्छे नहीं थे. पिता द्वारा किया गया दूसरा विवाह सुशांत को स्वीकार नहीं था. इसलिए पिता से उसका भावनात्मक संबंध शेष नहीं बचा था।
संजय राउत यहां तक कह रहे हैं कि सुशांत के पिता को किसी ने गुमराह किया है इसलिए उन्होंने बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। संजय के मुताबिक के के सिंह को बरगलाकर बिहार में FIR दर्ज करवाई गई है।
- Advertisement -
संजय राउत के कहें इस बयान लोगों में काफी चर्चित है जो अपने आप में काफी अहम माना जा रहा है। अब कहने को राउत ने अपने इस बयान के सबूत में ज्यादा कुछ नहीं बोला है, लेकिन उनका ये कहना कि सुशांत के अपने पिता से अच्छे संबध नहीं थे, कई तरह के सवाल छोड़ जाता है।
- Advertisement -
संजय राउत अपने लेख में आगे लिखते है कि उन्होंने तो एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को भी इस मामले में घसीट लिया है. वे लिखते हैं- सुशांत की जिंदगी में दो लड़कियां आई थीं. अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती. अंकिता ने तो सुशांत को छोड़ दिया था, लेकिन जिस रिया पर अभी आरोप लग रहे हैं, वो उनके साथ थी।
संजय राउत ने मांग कर दी है कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि आखिर क्यों सुशांत और अंकिता अलग हुए थे। ऐसा क्या हुआ था कि अंकिता ने सुशांत को छोड़ दिया था। ये सवाल संजय राउत ने अपने लेख में कई बार उठाया है।
सीएम उद्धव ठाकरे के इशारे पर संजय राउत ने दिया झूठा बयान
सुशांत के मामा आर सी सिंह ने कहा- “संजय राउत ने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के इशारे पर गलत बयान दिया है। संजय राउत इस तरह की बात बोलकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी बात बोलकर किसी की छवि खराब करना क्या अच्छी बात है।” उन्होंने कहा कि बिहार में जो रहते हैं, वो सभी इस बात से वाकिफ हैं कि सुशांत के पिता ने एक ही विवाह किया था।
ये भी पढ़े
राम मंदिर भूमि पूजन की बधाई देने वाली हसीन जहां को मिली दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी
- Advertisement -