भारत की सामरिक घेराबंदी में जुटे चीन-पाकिस्तान, कराची बंदरगाह पर चीनी पोत के साथ दिखी पाकिस्तानी पनडुब्बी
चीन एक तरफ बात करने के ढोंग रच रहा है दूसरी तरफ भारत की सामरिक घेराबंदी कर रहा है। हाल में कराची बंदरगाह पर चीन युद्धपोत के साथ पाकिस्तान की पनडुब्बी अगोस्टा -19 बी टाइप दिखी हैं। यह पनडुब्बी पाकिस्तान की सबसे आधुनिक डीजल इलेक्ट्रिक सबमरीन है। इस परमाणु मिसाइल बाबर-3 को भी लॉन्च किया जा सकता है।
- Advertisement -
नई दिल्ली- चीन-पाकिस्तान मिलकर भारत के खिलाफ कोई खतरनाक साजिश रच रहे हैं।पाकिस्तानी नौसेना ने हाल में ही अपनी एक पनडुब्बी को चीनी नौसेना के युद्धपोतों के बीच कराची में तैनात किया था। हाल में ही ली गई सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि चीनी युद्धपोतों की रक्षा के लिए पाकिस्तान ने अपनी अगोस्टा-19 बी टाइप की डीजल इलेक्ट्रिक अटैक पनडुब्बी को तैनात किया था। फ्रांसीसी मूल की यह पनडुब्बी परमाणु मिसाइल बाबर-3 को लॉन्च करने में सक्षम है। पाकिस्तान और चीनी नौसेनाओं के इस जमावड़े से भारत की भी चिंताएं बढ़ सकती हैं।
क्यों खतरनाक है अगोस्टा 19 बी टाइप
पाकिस्तान फ्रांस में बने हुए अगोस्टा-19 बी टाइप की पांच पनडुब्बियों को संचालित करता है। इनमें से तीन एयर इंडिपेंडेंट पॉवर के साथ अपग्रेड की गई हैं। ये पनडुब्बियां पाकिस्तानी नौसेना के के शस्त्रागार में सबसे शक्तिशाली और आधुनिक है। इन पनडुब्बियों को आधुनिक लड़ाकू सिस्टम और AS-39 एक्सोसेट एंटी-शिप मिसाइल से लैस किया गया है। इसके अलावा इस क्लास की पनडुब्बियां परमाणु मिसाइल बाबर-3 को लॉन्च करने में सक्षम हैं। एयर इंडिपेंडेंस पावर से लैस पनडुब्बी और ज्यादा खतरनाक हो जाती है।
पहले दावा किया जा रहा था कि चीन के युद्धपोतों के साथ उसकी पनडुब्बी भी पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पहुंची हैं। लेकिन, अब सैटेलाइट इमेज से यह स्पष्ट हो गया है कि चीनी युद्धपोतों की रक्षा के लिए पाकिस्तान ने अपनी अटैक पनडुब्बी को तैनात किया था। अगोस्टा-19 बी टाइप की डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी का संचालन एशिया में केवल पाकिस्तान और मलेशिया ही करते हैं।
पाकिस्तान चीन से युआन क्लास की 8 पनडुब्बी खरीद रहा है
- Advertisement -
- Advertisement -
पाकिस्तान अपनी नेवी को शक्तिशाली बनाने के लिए चीन से 8 युआन क्लास की सबमरीन खरीद रहा है।फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए चीनी डिजाइन पर आधारित टाइप 039 बी युआन क्लास की पनडुब्बी खरीद रही है। डीजल इलेक्ट्रिक चीन की यह पनडुब्बी पाकिस्तान की नौसैनिक ताकत में इजाफा करने में सक्षम है। जिसमें एंटी शिप क्रूज मिसाइल लगी होती हैं। यह पनडुब्बी एयर इंडिपैंडेंट प्रपल्शन सिस्टम के कारण कम आवाज पैदा करती है। जिससे इसे पानी के नीचे पता लगाना बहुत मुश्किल होता है।
तो क्या चीन भारत के साथ युद्ध की तैयारी कर रहा है?
दरअसल चीन के क्रियाकलापों को समझना बहुत मुश्किल है। लेकिन जिस तरह से चीन लद्दाख में अड़ा बैठा है उससे उसके इरादे नेक नहीं लग रहा है। हाल फिलहाल में चीन के जो मूवमेंट नजर आए हैं उससे साफ है चीन भारत के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है। कराची बदंरगाह पर उसके बैटल शिप खड़े हैं। तिब्बत में एलएसी पर चीनी सेना की तैनाती लगातार बढ़ती जा रही है।
दरअसल चीन एशिया में अपना प्रभुत्व जमाना चाहता है वो उसके प्रभुत्व जमाने में भारत एक बहुत बड़ी बाधा है। इसलिए चीन भारत के साथ एक युद्ध में उलझ सकता है।
यह भी पढ़े-
बेंगलुरु हिंसा में दंगाइयों ने फूँक दी 250 से ज्यादा गाड़ियां, तीन लोगों की गई जान, 60 से अधिक घायल
- Advertisement -