बुर्का पहने महिला ने तोड़ी भगवान गणेश की मूर्तियां, कहा – ये मुस्लिम देश है
- Advertisement -
नई दिल्ली – गणेश चतुर्थी से पूर्व बहरीन के एक सुपरमार्केट में एक बुर्का पहनी महिला ने श्री गणेश की मूर्तियां तोड़ दी। 54 वर्षीय महिला का नाम मानामा जुफैर है। महिला का मानना है कि एक मुस्लिम देश में मुर्तियां नही हो सकती है। जिसके चलते नफरत दिखाते हुए महिला ने नीचे गिरा कर मूर्तियों को तोड़ दिया
मूर्ति के तोड़ने का वीडियो तेजी से शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला मूर्ति रखने वाले दुकानदार पर चिल्लाते हुए मूर्ति र्को एक – एक कर फर्श पर फेंक रही है।
- Advertisement -
A woman in Bahrain 🇧🇭 throws a statue of the Hindu God Ganesha on the floor because it is a false "Idol".
Can you imagine if the opposite happened, all hell world break loose.Religion divides humanity !!!
— The Caring Atheist (@Caring_Atheist) August 16, 2020
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही प्रशासनिक व्यवस्था जाग उठी है, बहरीन के गृहमंत्री ने कहा है कि महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मलयालम में किए गए एक ट्वीट में लिखा गया, राजधानी पुलिस ने 54 वर्षीय महिला के खिलाफ दुकान को नुकसान पहुंचाने और एक विशेष संप्रदाय और उसकी परंपराओं को अपमानित करने को लेकर कानूनी कार्रवाई की है।
अरबी भाषा में महिला जोर -जोर से लगातार कहती है- ये एक मुस्लिम देश है। इस घटना को लेकर रॉयल एडवाइजर अहमद अल खलीफा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए, इस घटना की निंदा की है।
बता दें कि बहरीन में भारतीय की एक अच्छी खासी अबादी है। यहां की कुल 13 लाख आबादी में से करीब चार लाख लोग भारतीय हैं। 2010 की जनगणना के मुताबिक, बहरीन की कुल आबादी में 9.8 फीसदी हिंदू हैं।
ये भी पढ़े
मलेशिया में मिला सबसे खतरनाक कोरोना, वैक्सीन को भी कर सकता है फेल
- Advertisement -