सुशांत सिंह केस से जुड़े गवाहों की हो सकती है हत्या , सुशांत के चचेरे भाई का जताया अंदेशा
- Advertisement -
पटना- सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जु़ड़े केस में नित नए खुलासे हो रहे हैं। बीजेपी विधायक और सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत केस के जुड़े अहम गवाहों की हत्या हो सकती है। मुम्बई पुलिस गवाहों को सुरक्षा मुहैया नहीं करा रही है।
नीरज ने कहा कि गवाहों को धमकाया जा रहा है। मुंबई पुलिस उन्हें सुरक्षा नहीं दे रही है। जिस तरह से चीजें सामने आ रही हैं, गवाहों की हत्या भी हो सकती है। हमारी मांग है कि गवाहों को पुलिस की सुरक्षा दी जाए।
Witnesses are being threatened, and Mumbai Police is not even providing protection to them. The way things are unfolding, the witnesses might get killed. We demand that witnesses should be given police protection: Niraj Singh Babloo, BJP MLA & a relative of #SushantSinghRajput pic.twitter.com/UgBNqur8vG
— ANI (@ANI) August 18, 2020
सुशांत के पिता के वकील ने की मीडिया से अपील
- Advertisement -
दूसरी तरफ सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने मीडिया वालों से अनुरोध किया है कि इस केस की जांच से जुड़ी अहम जानकारियां वे बाहर न लाएं, क्योंकि इस वजह से मामले की जांच को खतरा हो सकता है और परिवार को न्याय मिलने में दिक्कत आ सकती है।
- Advertisement -
ईडी और सीबीआई कर रही है जांच
सुशांत के परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या का मामला है। मामले में मुंबई पुलिस की जांच सही दिशा में न जाते देख सुशांत के पिता केके सिंह ने 25 जुलाई को पटना के राजीव नगर थाना में केस दर्ज कराया था। जांच करने मुंबई गई बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस की तनातनी हुई थी। एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारैंटाइन कर दिया गया था। इसके बाद बिहार सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की थी। अभी इस केस की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है।
दूसरी ओर मुंबई पुलिस भी जांच में जुटी है। पटना में दर्ज केस मुंबई ट्रांसफर की जाए यह याचिका मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी। इस मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट यह फैसला देगी कि सीबीआई मामले की जांच कर सकती है या नहीं और इसमें मुंबई पुलिस का क्या रोल होगा।
यह भी पढ़ें-
भारत विरोधी टर्की के राष्ट्रपति की पत्नी से मिले आमिर खान, सोशल मीडिया पर लोगों ने लताड़ा
- Advertisement -