अलीगढ़- रामलला की पूजा करने वाली मुस्लिम महिला को मुस्लिम कट्टरपंथियों ने जिंदा जलाने की धमकी दी
- Advertisement -
अलीगढ़- अलीगढ़ में एक मुस्लिम महिला को रामलला की पूजा का आयोजन करने पर मस्लिम कट्टरपंथियों ने जिंदा जलाने की धमकी दी है। अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान अलीगढ़ में रामलला की पूजा करने वाली महिला रूबी आसिफ खान को धमकी मिल रही है। रक्षाबंधन पर रामलला को राखी भेजेने वाली बीजेपी नेता रूबी आसिफ खान को इस्लाम से खारिज करने और जान से मारने की धमकी मिल रही है। रूबी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ जाकर थाना देहली गेट में शिकायत दर्ज कराई है। अलीगढ़ पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
इतना ही नहीं महिला को पोस्टर लगाकर धमकी दी गई है अलीगढ़ शहर के अंदर रूबी को धमकी देते हुए पोस्टर चिपकाए गए हैं। इसके बाद वह मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचीं। देहली गेट इलाके की एडीए कॉलोनी शाह जमाल की रहने वाली रूबी आसिफ खान बीजेपी महावीर गंज मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। दरअसल रूबी ने 30 जुलाई को रामलला को राखी भेजी थी। पांच अगस्त को जब अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन हुआ था, तब उन्होंने अपने घर पर अन्य महिलाओं के साथ आरती और पूजा भी की थी।
मुस्लिम कट्टरपंथियों ने घर के अंदर जलाकर मारने की धमकी दी
राम मंदिर भूमि पूजन के दिन अपनी खुशी जाहिर करते हुए घर में श्रीराम की तस्वीर के आगे खड़े होकर आरती और पूजा अर्चना करना रूबी को भारी पड़ गया है। मुस्लिम महिला नेत्री के पोस्टर किसी असामाजिक तत्व ने इलाके में कई जगह दीवारों पर लगाए और बंटवाए हैं। पोस्टर के जरिए परिवार समेत घर के अंदर जलाकर हत्या करने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही शरीयत के मुताबिक इस्लाम से बेदखल करने की भी धमकी दी गई है। रूबी ने जिला प्रशासन से अपनी जानमाल के लिए सुरक्षा मुहैया कराने की भी अपील की है।
- Advertisement -
रूबी आसिफ खान ने दिया था मंदिर निर्माण के लिए दान
- Advertisement -
अयोध्या भूमि पूजन के दौरान 5100 रुपये का चेक राम मंदिर ट्रस्ट को भी रूबी आसिफ खान ने भेजा था। वहीं रूबी आसिफ खान का आरोप है। कि अब इन्हीं बातों को लेकर कुछ लोग उन्हें जिंदा जलाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रूबी को इस्लाम से खारिज किए जाने की धमकी भी दी जा रही है। थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के लोगों ने मोहल्ले में और आसपास के क्षेत्र में पोस्टर लगवा दिए हैं। पोस्टरों में रूबी की पूजा करते हुए फोटो है। पोस्टरों पर लिखा है कि रूबी और नर्गिस ने मंदिर निर्माण की खुशी में अपने घर में पूजा की। ऐसे लोगों को इस्लाम से खारिज करो।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
रामलला की पूजा करने के बाद रूबी सोशल मीडिया पर फेमस हो गई थी। रूबी के पति ने जानकारी देते हुए बताया कुछ असामाजिक तत्वों ने पोस्टर लगाकर घर के अंदर जलाकर हत्या करने की धमकी दी है। इस मामले में बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ता रूबी के समर्थन में साथ आ गए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। एएमयू में आसामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने में विफल रहने पर रूबी आसिफ खान एएमयू के वीसी को चूडियां भी भेज चुकी है।
- Advertisement -