‘कांग्रेस अध्यक्ष’ गांधी परिवार से बाहर का हो, राहूल गांधी की राय से प्रियंका सहमत
- Advertisement -
नई दिल्ली – आए दिन कांग्रेस पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगता रहता है, हालांकि इन बातों में कोई तर्क नही होता, अध्यक्ष भले परिवार के लोग हो मगर नेता तो जनता के बदौलत चुने जाते है। अब इस मामले में कांग्रेस नेता राहूल गांधी ने अपनी राय दी है। राहूल का मानना है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर गांधी और नेहरू परिवार के लोग नही होने चाहिए। मतलब साफ है कि गांधी परिवार के बाहर के व्यक्ति को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। राहूल गांधी के इस राय पर बहन प्रियंका का भी समर्थन आया है प्रियंका ने कहा कि शायद राहुल ने इस्तीफा वाले पत्र में नहीं, लेकिन कहीं और कहा था कि गांधी-नेहरू परिवार से कोई पार्टी का अध्यक्ष नहीं होना चाहिए। मैं उनकी बात से पूरी तरह सहमत हूं।
इंडिया टूमोरो किताब के अनुसार प्रियंका ने कहा नए अध्यक्ष के तौर पर जो कोई भी होगा वह उनका नया बॉस होगा। अगर अध्यक्ष कहते है कि प्रियंका की जरूरत उत्तर प्रदेश में नही बल्कि अंडमान एंड निकोबार में है तो मैं वहां भी खुशी – खुशी जाउंगी ।
- Advertisement -
किताब के अनुसार 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीति में कदम रखने वालीं प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को खुद से अधिक बुद्धिमान और अपना सबसे अच्छा मित्र बताया है। साथ ही उन्होंने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा पर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। इसके अलावा प्रियंका गांधी के 1984 में उनकी दादी इंदिरा गांधी की हत्या के बाद अगले 7 साल यानी 1991में उनके पिता राजीव गांधी की हत्या तक डर के माहौल में जीने का भी जिक्र है।
ये भी पढ़े
पाकिस्तान की मस्जिद में डांस वीडियो शूट पर हंगामा, लोगों ने हीरो -हीरोइन को नही किया माफ
- Advertisement -