धोनी के रिटायरमेंट पर प्रधानमंत्री का भावुक पत्र / जानिए, पीएम ने क्या लिखा
- Advertisement -
नई दिल्ली – भारत के सबसे सफल कप्तान के तौर पर एंव दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया, जिसके बाद हर बड़े हस्तियों ने उनके दिनों को याद कर उनकी सराहना की। अब खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पत्र लिखकर उनकी उपलब्धियों की तारीफ की।
मोदी ने धोनी के नाम इस चिट्ठी में लिखा कि आपमें नए भारत की आत्मा झलकती है, जहां युवाओं की नियति उनका परिवार का नाम तय नहीं करता है, बल्कि वे अपना खुद का मुकाम और नाम हासिल करते हैं।
मोदी ने धोनी को लिखा, ’15 अगस्त को आपने अपने सादे अंदाज में एक छोटा वीडियो साझा किया जो पूरे देश में एक लंबी और जुनूनी बहस के लिए काफी था। 130 करोड़ भारतीय निराश हैं लेकिन साथ ही जो आपने पिछले डेढ़ दशक में भारत के लिए किया उसके लिए आपके आभारी भी हैं।’
सेना से लगाव को भी सराहा
मोदी ने लिखा, ‘मैं भारतीय सेना के साथ आपके खास लगाव का भी जिक्र करना चाहूंगा। सेना के साथ आप काफी खुश नजर आते हैं। उनकी भलाई के लिए आपकी चिंता काबिले-तारीफ है।’
- Advertisement -
पीएम ने उम्मीद जताई कि धोनी अब अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे। उन्होंने लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि अब साक्षी और जीवा को आपके साथ ज्यादा वक्त बिताने को मिलेगा। मैं उन्हें भी शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि उनके बलिदान और सपॉर्ट के बिना कुछ भी संभव नहीं था। हमारे युवा सीख सकते हैं कि कैसे निजी और व्यावसायिक जीवन को अलग रखा जाता है। मुझे याद है कि कैसे आप अपनी बेटी के साथ खेल रहे थे और आपके इर्द-गिर्द सभी सेलिब्रेट कर रहे थे। यह महेंद्र सिंह धोनी हैं।’
- Advertisement -
प्रधानमंत्री के पत्र का जवाब देते हुए माही ने भी ट्वीट कर धन्यवाद कहा है
धोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक कलाकार, सैनिक और खिलाड़ी को प्रशंसा की कामना होती है. वे चाहते हैं कि उनकी मेहनत और बलिदान को सभी पहचानें. शुक्रिया PM नरेंद्र मोदी, आपकी ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए।’
https://twitter.com/msdhoni/status/1296362680580636672
आगर आप क्रिकेट के जानकार है तो ज्ञात हो कि 39 वर्षीय धोनी ने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है. धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 2007 में पहला टी-20 विश्व कप जीता था. इसके बाद 2011 में 50 ओवर विश्व कप और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी. भारत ने साथ ही 2010 और 2016 का एशिया कप भी धोनी की कप्तानी में जीता था।
इसे भी पढ़े
सुशांत सिंह की हत्या प्रोफेशनल किलर्स ने की है- सुब्रमण्यम स्वामी
- Advertisement -