लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना पॉजिटिव
- Advertisement -
रांची – आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इस वक्त कई गंभीर बिमारियों से जूझ रहे है अब खबर है कि रांची में लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस समय लालू यादव को रांची रिम्स के 1 कैली डॉयरेक्टर बंगले में सिफ्ट किया गया है। यह सभी जवान बंगले के बाहर तैनात थे। रिम्स के अधीक्षक विवेक कश्यप ने कहा कि सभी जवानों को इलाज के लिए भेजा गया है।
आजतक की खबरों के मुताबिक रिम्स अधीक्षक विवेक कश्यप ने कहा कि सभी 9 सुरक्षाकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया और रांची के जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। लालू यादव को संरक्षण से बचाने के लिए हम कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
- Advertisement -
आपको बता दें कि 5 अगस्त को ही लालू प्रसाद यादव को रांची रिम्स के डायरेक्टर बंगले में शिफ्ट किया गया था। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत लालू को कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए शिफ्ट किया गया था। शिफ्टिंग के दौरान लालू ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया था।
इसे भी पढ़े
बिहार चुनाव- तेजप्रताप के खिलाफ ताल ठोकेंगी उनकी पत्नी एश्वर्या
- Advertisement -