बिहार में मेडिकल साइंस फ़ेल – 65 साल की महिला ने 14 महिने में 8 बच्चियों को दिया जन्म
- Advertisement -
नई दिल्ली – बिहर के मुजफ्फरपूर में सरकारी योजना के घोटालों का एक ऐसा सच सुनकर हर कोई हैरान है। मामला मुजफ्फरपुर का है जहां एक 65 वर्षीय महिला ने महज 14 महीने में ही आठ बच्चियों को जन्म देकर हर किसी को हैरान कर दिया है। यह घटना मेडिकल साइंस के पहुंच से बाहर साबित होता है, लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की आड़ में इसे कागज पर सच कर दिखाया है। सारा खेल बच्चियों के पैदा होने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि हड़पने का है।
एकत्रित जानकारी के अनुसार यह, मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड का है। सरकारी धन राशि हथियाने वाले बिचौलियों ने जो दस्तावेज कार्यालयों में जमा किए हैं, वो आश्चर्यजनक हैं। इस दस्तावेज के अनुसार, 65 वर्षीय महिला ने महज 14 महीने में आठ बच्चियों को जन्म दिया है। मिशन के अधिकारी और बैंक के सीएसपी इस आधारहीन दस्तावेज पर एक बुजुर्ग महिला को प्रोत्साहन राशि भी भेजते रहे। जिन महिलाओं के नाम, पते व अकाउंट नंबर का इस्तेमाल किया गया है, उन महिलाओं को इसकी कोई जानकारी तक नहीं है। इस फर्जीवाड़े में मुशहरी पीएचसी के कई कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आ रही है।
- Advertisement -
सोनिया देवी ने पांच महीने में चार बच्चियों को जन्म दिया!
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के दस्तावेजों को माने तो शांति देवी ने नौ महीने में पांच बच्चियों को, वहीं सोनिया देवी ने पांच महीने में चार बच्चियों को जन्म दिया है। जब इस बारे में इन महिलाओं से बात की गई तो वो घबरा गईं। उन्होंने अपनी उम्र और बच्चों के जानकारी देते हुए कहा कि किसी बच्चे को जन्म दिए हुए उन्हें दशकों हो गए होंगे।
जिला कलक्टर चंद्रशेखर सिंह ने अनियमितताओं का कड़ा संज्ञान लेते हुए हाई लेवल जांच के आदेश दिए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश कुमार की अध्यक्षता वाली जांच समिति ने पाया है कि प्रथम दृष्टया अनियमितता के आरोप सही हैं। उन्होंने कहा कि एक विस्तृत जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -