कांग्रेस को चाहिए बदलाव , 23 नेताओं ने लिखी सोनिया गांधी को चिट्ठी
- Advertisement -
नई दिल्ली – देश की सबसे पुरानी पार्टी एवं वर्तमान मुख्य विपक्ष कांग्रेस पार्टी में अप्रत्याशित रूप से बड़े बदलाव की मांग की जा रही है। कांग्रेस में फेरबदल की मांग करते हुए सीडब्ल्यूसी सदस्यों, पार्टी सांसदों और पूर्व मंत्रियों सहित पार्टी के शीर्ष 23 नेताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है।
सूत्रों से मिली जानकारी में पता चला है कि कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार को होने वाली बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह माना जा रहा है कि मीटिंग के केंद्र में यही पत्र रहेगा। यह पत्र दो सप्ताह पहले ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखा गया था।
चिट्ठी में साफ तौर पर कहा गया है कि पार्टी को संचालित करने के लिए मजबूत केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ एक सीधा मैकेनिज्म होना चाहिए। इसे सक्रिय होना चाहिए और इसका असर जमीन पर नजर आना चाहिए।
- Advertisement -
चिट्ठी में सीडब्ल्यूसी में फिर चुनाव कराने और नए सिरे से जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है। इसके लिए एक मजबूत सामूहिक सिस्टम की स्थापित करने की मांग की है।
सूत्रों के हवाले से जानाकारी मिली कि पत्र में इस बात का जोर दिया गया है कि कांग्रेस का पुनरुत्थान ‘एक राष्ट्रीय अनिवार्यता’ है, जो लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, और यह बताता है कि पार्टी में उस समय गिरावट हो रही है जब पार्टी की आजादी के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मोर्चे पर कड़ी चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
अमेरिकी डॉक्टर का दावा- सुशांत को पहले स्टन गन से पैरेलाइज्ड किया गया, फिर की गई हत्या
- Advertisement -