क्या कांग्रेस को मिल पाएगा गांधी परिवार के बाहर अध्यक्ष ? या गांधी गांधी ही खेलेगी
- Advertisement -
नई दिल्ली- बड़ा सवाल ये है कि सोनिया गांधी का एक साल का अंतरिम अध्यक्ष बनने का कार्यकाल पूरा हो रहा है । चर्चा है कि कांग्रेस को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल सकता है। कौन होगा कांग्रेस का अध्यक्ष , बाहर से होगा या गांधी परिवार से मिलेगा कांग्रेस को अध्यक्ष।कांग्रेस के 23 बड़े नेताओं ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में ऊपर से लेकर नीचे तक बड़े परिवर्तन की मांग की थी। सोनिया को लिखी चिट्ठी में नेताओं ने यह सवाल भी उठाए थे कि इस दौरान अध्यक्ष के संबोधन के अलावा कुछ नहीं होत। अब लाख टके का सवाल है कि कौन अध्यक्ष बनेगा। कांग्रेस का एक धड़ा चाहता है कि कांग्रेस का अध्यक्ष किसी बाहरी को होना चाहिए। एक धड़ा चाहता है कि गांधी परिवार से ही कांग्रेस अध्यक्ष बने।
आमूलचूल परिवर्तन की मांग के बीच अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि अध्यक्ष पद पर एक साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हूं। अब कांग्रेस के नेता अपना नया अध्यक्ष चुन लें। सोनिया के इस बयान के बाद हालात फिर से कमोबेश वैसे ही बन गए हैं, जैसे आज से एक साल पहले बने थे। तब राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी तब भी दो धड़ों में बंटी नजर आ रही थी, आज भी नजर आ रही है। लेकिन तब और अब के हालात अलग हैं। तब राहुल गांधी ने 2019 की चुनावी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद छोड़ा था। सोनिया गांधी ने बड़े परिवर्तन को लेकर उठ रही मांग के कारण पद छोड़ने की बात कही है।
कांग्रेस के 23 बड़े नेताओं ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में ऊपर से लेकर नीचे तक बड़े परिवर्तन की मांग की थी। सोनिया को लिखी चिट्ठी में नेताओं ने यह सवाल भी उठाए थे कि इस दौरान अध्यक्ष के संबोधन के अलावा कुछ नहीं होता। इस चिट्ठी पर जिन नेताओं ने हस्ताक्षर किए हैं, उनमें पांच पूर्व मुख्यमंत्री और कार्यकारिणी के कई सदस्य भी शामिल हैं।
सोनिया गांधी इस्तीफा देती हैं तो कौन बनेगा अध्यक्ष
- Advertisement -
सोनिया गांधी अगर कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देती हैं तो सवाल उठता है कि आगे जिम्मेदारी कौन संभालेगा। इसको लेकर दो राय बनती दिख रही है।। या तो कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य किसी एक नाम को चुनेंगे या फिर संगठन का चुनाव किया जाए। यानी कि ब्लॉक लेवल से इसकी शुरुआत करें और फिर उस आधार पर तय करें कि पार्टी की कमान किसके हाथ में जाएगी।
- Advertisement -
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहले भी कह चुके हैं कि कांग्रेस का अध्यक्ष परिवार से इतर कोई और बने. लेकिन पार्टी के कई वरिष्ठ नेता बार बार कह रहे हैं कि राहुल गांधी को आगे आकर पार्टी की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। उनका ये भी मानना है कि अगर राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व फिलहाल नहीं संभालते हैं तो फिर सोनिया गांधी को ही पार्टी का नेतृत्व देखना चाहिए।
क्या मिल पाएगा कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर अध्यक्ष
स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि कांग्रेस में हाल फिलहाल ऐसा कोई कद्दावर नेता नहीं है जो अध्यक्ष बन सके और पार्टी को एकजुट कर सके। कांग्रेस में बड़े नेताओं का पूरा जमघट लगा हुआ है। जो गांधी परिवार के लिए वफादार हैं ऐसे में वो किसी गांधी परिवार के बाहर के अध्यक्ष को स्वीकार कर पाएंगे कहना मुश्किल हैं। सीताराम केसरी अंतिम गांधी परिवार के बाहर के अध्यक्ष थे उनका क्या हाल हुआ था ये दुनिया जानती है। ऐसे में कांग्रेस के दुर्दिनों में कोई अध्यक्षीय जिम्मेदारी लेगा। ये दूर की कौड़ी नजर आता है। फिलहाल जिसकी ज्यादा संभावना है वो ये है कि सोनिया गांधी के सिर से टोपी किसी दूसरे गांधी के सिर पर रखी जा सकती है।
- Advertisement -