सोनिया गांधी 6 महीने तक बनी रहेंगी कांग्रेस अध्यक्ष, CWC में रजामंदी
- Advertisement -
नई दिल्ली – CWC की बैठक में यह निर्णय किया गया कि सोनिया गांधी ही तत्काल पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। कांग्रेस वर्किंग कमिटि में इस फैसले पर सहमति बनी है कि वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक और साल के लिए पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालती रहेंगी। आपको बता दें कि कांग्रेस में पार्टी कमान को लेकर आई संकट के बीच आज कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई थी। इस दौरान नेतृत्व के सवाल पर खुलकर बात हुई। आजतक डिजिटल के मुताबिक बैठक के दौरान पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि वो अब आगे पार्टी अध्यक्ष नहीं बने रहना चाहती हैं। लेकिन कई नेताओं ने उन्हें पद पर बने रहने की अपील की थी।
- Advertisement -
गौरतलब है कि CWC की बैठक में सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफे की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को नया अध्यक्ष चुनने के लिए भी कहा था। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एके एंटनी समेत कई नेताओं ने सोनिया गांधी से पद पर बने रहने की अपील की थी।
- Advertisement -