कौन हो सकता है कांग्रेस का अध्यक्ष , इन चेहरों पर दांव लगा सकती है सोनिया गांधी
- Advertisement -
नई दिल्ली- कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की वर्चुअल बैठक चल रही है। इस दौरान नेतृत्व के सवाल पर खुलकर बात हो रही है। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कह दिया है कि वो अब आगे पार्टी अध्यक्ष नहीं बने रहना चाहती हैं।
बता दे कि पार्टी में पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पहले से ही मांग उठ रही है। कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा? इसे लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है। लेकिन यह तय माना जा रहा है कि जो भी चेहरा सामने आएगा वह सोनिया गांधी का भरोसेमंद होगा। फिलहाल जिन नामों की चर्चा हैं
अशोक गहलौत
अशोक गहलौत पर गांधी परिवार का विश्वास अडिग है। वो लम्बे समय से गांधी परिवार के वफादार रहे हैं। वो चमत्कारी नेता भी हैं। कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं। उन्हें संगठन में काम करने का अच्छा खासा अनुभव हैं। इसलिए वो गांधी परिवारी की पहली पंसद हो सकते हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए। साथ में वो ओबीसी नेता भी हैं। अगर गांधी परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए पहली पंसद कोई ओबीसी नेता हुआ तो वो अशोक गहलौत होंगे।

- Advertisement -
मुकुल वासनिक
मुकल वासनिक एससी समाज के नेता है। फिलहाल जिसकी चर्चा अध्यक्ष बनने के लिए सबसे ज्यादा है वो मुकुल वासनिक हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हैं गांधी परिवार से नजदीकी रखते हैं और गांधी परिवार के विश्वासपात्र है। लेकिन जिन 23 नेताओं ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी उनमें से एक मुकुल वासनिक भी है। जिसकी वजह से राहुल गांधी सीड्बल्यूसी की बैठक में नाराज हो गए थे । देखने वाली बात यह है कि चिट्ठी वाली बात को भूलकर गांधी परिवार मुकुल वासनिक पर भरोसा जताता है या नहीं

- Advertisement -
सुशील कुमार शिंदे
सुशील कुमार शिंदे पूर्व गृहमंत्री रहे हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार किए जाते हैं। वो किसी भी विवाद में शामिल नहीं हैं ना ही उनके 23 नेताओं द्वारा लिखी गई चिट्ठी पर हस्ताक्षर हैं। वो दलित समाज के नेता भी हैं। ऐसे में सुशील कुमार शिंदे वो नाम है जो सबको चौकाते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं। लेकिन गृहमंत्री रहते उन्होंने जो भगवा आतंकवाद का शब्द गढ़ा था वो उनके लिए दिक्कत कर सकता है। देश में जैसा मौहाल चल रहा है कांग्रेस किसी ऐसे नेता को अध्यक्ष बनाने से बचेगी। जिस पर हिंदूविरोधी होने की मोहर लग चुकी हो।

मल्लिकार्जुन खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे भी उन नेताओं में शुमार है जिन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। मल्लिकार्जुन खड़गे गाधी परिवार के विश्वासपात्र नेताओं में शामिल हैं। वो कर्नाटक के आते हैं। मल्लिकार्जुन एकमात्र ऐसे नेता है जिसका विरोध राहुल गांधी के समर्थन वाली युवा ब्रिगेड भी नहीं कर पाएगी।

लंबे अरसे बाद कांग्रेस में गांधी नेहरू परिवार से बाहर का अध्यक्ष बनने की राह भी तैयार हो सकती है। ऐसे में यदि चुनाव की नौबत आती है और उक्त नेताओं के नाम आगे बढ़ाए जाते हैं तो राहुल गांधी की यंग ब्रिगेड के लिए भी विरोध करना मुश्किल होगा। बता दें कि राहुल के पक्ष में आवाज उठाने वाले नेताओं में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) के सचिव चल्ला वामशी चंद रेड्डी (Challa Vamshi Chand Reddy) जैसे नेता शामिल हैं।
यह भी पढ़ें-
कांग्रेस में महाभारत- राहुल के बयान के बाद कांग्रेस में घमासान , गुलाम नबी बोले इस्तीफा दे दुंगा, कपिल सिब्बल भी नाराज
- Advertisement -