जाकिर नाइक का देश तोड़ फॉर्मूला – भारत में केवल 60% हिन्दू , मुस्लिम जीत सकते है अगर मेरी बात माने
- Advertisement -
नई दिल्ली – हाल ही में YouTube पर एक वीडियो में इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक ने भारत के आंतरिक मामलों पर बेहद विवादास्पद और खतरनाक टिप्पणी की है। वीडियो के दौरान, उन्होंने मुसलमानों से एक एकल राजनीतिक दल के पीछे एकजुट होने का आग्रह किया और सुझाव दिया कि अगर वो ऐसा करने में सक्षम नही है तो उन्हें हिजरा (पलायन) करना चाहिए मुस्लिम बहुल देश में। जाकिर नाइक ने यह टिप्पणी कुवैत में रह रहे भारतीय मुस्लिमों में से एक के सवाल के जवाब में कहा
दरअसल अब्दुर्ररहमान नाम का एक व्यक्ति जाकिर नाइक से सवाल पूछता है कि “अभी के भारत में रहना मुस्लिमों के लिए कठिन हो गया है। सत्ता पार्टी के द्वारा शायद अल्लाह हम मुसलमानों की परीक्षा लेना चाहता है। हम भारतीय मुसलमानों को ऐसे हालात में क्या करना चाहिए, जहाँ झूठे केसों में फँसा कर कई लोगों को UAPA में जेल में डाल दिया गया?”
जाकिर नाइक का जवाब
2011 की जनसंख्या के अनुसार मुस्लिम 14.2% हैं। और करीब 2 साल पहले भारत की सरकार ने कहा कि वहाँ 20 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम हैं। लेकिन मुझे विश्वास है कि वो असम, बंगाल के मुस्लिम को संख्या मान ही नहीं रहे होंगे।
अनुमान से भारत में करीब 25 करोड़ से लेकर 30 करोड़ तक मुस्लिम आबादी हैं। सरकार इस आँकड़े को छिपा रही है। लोग इंडोनेशिया को सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश मानते हैं लेकिन मेरे अनुसार भारत दुनिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी का देश है।
- Advertisement -
इसी आबादी में हल छुपा है। भारत में मुस्लिमों को सिर्फ एक पार्टी बनानी चाहिए, ऐसी पार्टी जो सिर्फ मुस्लिमों की हो। इस मुस्लिम पार्टी को दलितों से हाथ मिलाना चाहिए, जिनकी संख्या भारत में करीब 30 करोड़ है।
इस तरह से हम करीब 60 करोड़ की संख्या हो जाएँगे। क्योंकि दलित हिंदू नहीं हैं, उन्हें सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए हिंदू की श्रेणी में रखा जाता है।
जाकिर नाइक ने आगे कहा अगर किसी मुस्लिम को इस्लाम का पालन करने में दिक्कत हो रही है तो उसे हिजरा (पलायन) करना चाहिए मुस्लिम बहुल देश में। लेकिन सारे लोग भारत से हिजरा कर जाएँ, यह समाधान नहीं है। समाधान मुस्लिम की राजनीतिक एकता है।
- Advertisement -
लेकिन एक राज्य से दूसरे राज्य में भी हिजरा किया जा सकता है, जहाँ मुस्लिमों को लेकर सोच अच्छी है। केरल ऐसा एक राज्य है। केरल में हिंदू भी एक तिहाई हैं, मुस्लिम भी एक तिहाई और ईसाई भी एक तिहाई हैं। केरल के लोग धर्मांध भी नहीं हैं।
भारत की सरकार केरल में राजनीतिक रूप से बहुत सशक्त भी नहीं है। इसलिए दूसरे राज्य में हिजरा करना है तो केरल सबसे बढ़िया है। बॉम्बे (मुंबई) और हैदराबाद भी कम कम्युनल हैं। कुछ हद से ज्यादा कम्युनल हैं, जैसे – उत्तर प्रदेश।
एक राज्य से दूसरे राज्य में हिजरा के अलावा एक ही राज्य के कम कम्युनल शहर में या एक ही शहर के ज्यादा सेफ जगह या कॉलनी में भी हिजरा कर सकते हैं। जैसे मुंबई में डोंगरी या बायकला सबसे सेफ है, जहाँ 80-90 प्रतिशत आबादी मुस्लिम की है।
अपने जवाब के अंत में जाकिर नाइक कहता है कि अगर मुस्लिम राजनीतिक तौर पर, धार्मिक तौर पर एक हो जाएँ तो इनका पुराना गौरव लौट आएगा। लेकिन कौन सा गौरव लौटाना चाहते है वो जाकिर नाइक खुद भी नही जानते ।
मालूम हो कि जाकिर नाइक भारत से भगोड़ा हो चुका है। उसे भारतीय कानून कई मामलों में ढूढ रही है। भारत में रहकर जाकिर ने कई विवादस्पद बयान दे चुका है। वह इस्लाम के प्रचार के दौरान अन्य धर्मों को नीचा दिखाने और गैर मुस्लिमों को अपनी ओर से लज्जित करने में कोई कसर नही छोड़ता । फिलहाल भारत सरकार उसे बेसब्री से ढुंढ रही है।
इसे भी पढ़े
कर्नाटक पुलिस के कांस्टेबल सनाउल्लाह का पाकिस्तान प्रेम , पहले भी रहा है विवादों से नाता
- Advertisement -