कांग्रेस पर चला दिग्गी बम- बोले पर्दे के पीछे से राहुल चला रहे हैं कांग्रेस इसलिए बढ़ा असंतोष
- Advertisement -
भोपाल- कांग्रेस में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर हलचल तेज हैं। पार्टी के कुछ नेताओं की चिट्ठी से कांग्रेस खेमे में खलबली मची हुई है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में एक साल के लिए फिर से सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस बीच पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का बयान है। दिग्विजय सिंह ने इस बयान ने कांग्रेस की टेंशन को और बढ़ा दिया है।
क्या कहा दिग्गी राजा ने
न्यूज चैनल आज तक से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पार्टी में जो आज असंतोष है, वो एक दिन में नहीं बढ़ा है। उन्होंने कहा है कि यह विवाद उसी दिन से बढ़ गया था, जब सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ दिया था लेकिन पार्टी पर उनका नियंत्रण बना रहा। उन्होंने कहा कि इसके सबूत पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति में मिलता है।
- Advertisement -
राहुल गांधी से प्रभावित होता हैं हरेक निर्णय
- Advertisement -
सोनिया जी का नेतृत्व सर्व मान्य है। यदि सोनिया जी कॉंग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ना ही चाहती हैं तो राहुल जी को अपनी ज़िद छोड़ कर अध्यक्ष का पद स्वीकार कर लेना चाहिए। देश का आम कॉंग्रेस कार्यकर्ता और किसी को स्वीकार नहीं करेगा।२/२
— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 23, 2020
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि सोनिया गांधी का नेतृत्व सर्वमान्य है। यदि सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ना ही चाहती हैं, तो राहुल जी को अपनी जिद छोड़ कर अध्यक्ष का पद स्वीकार कर लेना चाहिए। देश का आम कांग्रेस कार्यकर्ता और किसी को स्वीकार नहीं करेगा।
- Advertisement -