योगी सरकार की कार्रवाई- माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध निर्माण पर चलाया गया बुलडोजर
- Advertisement -
लखनऊ- माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध निर्माण तथा संपत्ति पर योगी सरकार की नजर टेढ़ी हो गई है। वाराणसी, मऊ व गाजीपुर के बाद अब लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी की अवैध इमारतें सरकार के निशाने पर हैं।
पूर्वांचल की मऊ सदर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ के डालीबाग इलाके में बने मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला कर जमीदोज कर दिया है। अब प्रशासन बिल्डिंग के तोड़ने का खर्चा, अब तक का किराया भी वसूलेगी। इस निर्माण के लिए जिम्मेदार रहे तत्कालीन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। एलडीए, प्रशासन और पुलिस टीम ने गुरुवार तड़के डालीबाग कॉलोनी में मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे वाली दो इमारतों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। ये इमारते उनके बेटों के नाम दर्ज है। एलडीए ने 11 अगस्त को इमारत ढहाने का आदेश दिया था।
बेटों ने किया कार्रवाई का विरोध पर प्रशासन ने एक नहीं सुनी
लखनऊ में आज डालीबाग में मुख्तार अंसारी के दो अवैध टावर को जमींदोज कर दिया गया। मुख्तार के दोनों पुत्रों ने इस कार्रवाई का काफी विरोध किया, लेकिन लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम ने निर्माण को गिरा दिया। इतना ही नहीं, इस निर्माण को गिराने में जितना भी खर्च आया है, उसकी भी वसूली मुख्तार अंसारी से होगी।
- Advertisement -
- Advertisement -
शत्रु सम्पत्ति पर था अवैध निर्माण
शत्रु संपत्ति पर किसी भी तरह का निर्माण नहीं कराया जा सकता, लेकिन बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए न सिर्फ इस पर कब्ज़ा किया बल्कि पहले अपनी मां और फिर अपने दोनों बेटों के नाम जमीन ट्रांसफर करा ली। यह दोनों बिल्डिंग पहले मुख्तार की मां के नाम थीं, गलत तरीके से रजिस्ट्री कराई गई थी। मूलतः निष्क्रांत संपत्ति यानी 1956 से पहले पाकिस्तान गए लोगों की है। बार-बार चेतावनी के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर इसे तोड़ा गया।
यह भी पढ़ें-
रिया का खुलासा – सुशांत को फ्लाइट में बैठने से लगता था डर, पैरिस में तीन दिनों तक नही निकले कमरे से , जानिए यूरोप ट्रिप की कहानी
- Advertisement -