सपा नेता आईपी सिंह ने सुशांत पर किया अभद्र ट्वीट , भड़के सुशांत के फैन जमकर किया ट्रोल
- Advertisement -
नई दिल्ली- समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने सुशांत सिंह पर विवादित ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि सुशांत नपुंसक था इसलिए उसने आत्महत्या की। हालांकि उनके इस ट्वीट का विरोध शुरू हो गया। देखते ही देखते वह ट्रोल हो गए। लोगों ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर उन्हें खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। ट्विटर पर #आईपी_सिंह_नपुंसक_है ट्रेंड करने लगा। कुछ देर बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
भारतीय जनता पार्टी से सपा में आए आईपी सिंह उत्तर प्रदेश के नेता हैं। उन्होंने गुरुवार रात को 9 बजकर 57 मिनट पर एक ट्वीट किया। अपने मोबाइल से किए गए इस ट्वीट में आईपी सिंह ने लिखा, ‘नपुंसक था सुशांत सिंह राजपूत जिसने आत्महत्या की, कायरों को समाज कभी माफ नहीं करता। ‘
यूपी में रह चुके हैं मंत्री
- Advertisement -
आईपी सिंह यूपी भाजपा के पूर्व प्रवक्ता हैं। वह बीजेपी की उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर लखनऊ से लोकसभा का टिकट मांगा था।
- Advertisement -
राजनाथ की जगह मांगा था अपने लिए टिकट
बताते चलें कि वर्तमान में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। आईपी सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि राजनाथ सिंह कहीं से भी चुनाव जीत सकते हैं, इसलिए इस बार उम्मीदवार बदला जाए।
- Advertisement -