10 घंटे पुछताछ के बाद आज फिर सीबीआई करेगी रिया से सवाल – जवाब
- Advertisement -
नई दिल्ली – दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई की जांच तेजी से बढ़ रही है। सीबीआई इस मामले में कई लोगों से पुछताछ कर चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से भी सीबीआई ने शुक्रवार को करीब 10 घंटे तक पुछताछ की । अब खबर है कि 10 घंटे पुछताछ के बाद सीबीआई एक बार रिया से पुछताछ के लिए DRDO गेस्ट हाउस बुलाया है।
सुशांत के कुक रहे नीरज और उनके साथ एक अन्य शख्स थोड़ी ही देर पहले DRDO गेस्ट हाउस पहुंचे हैं। नीरज के साथ आए दूसरे शख्स ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था जिस वजह से उसे पहचाना नहीं जा सका।
वहीं दूसरी ओर मुंबई पुलिस की गाड़ी भी DRDO गेस्ट हाउस पहुंची है। गाड़ी के DRDO गेस्ट हाउस पहुंचते वक्त उसमें तीन अधिकारी सवार थे। माना जा रहा है कि सीबीआई मुंबई पुलिस की मौजूदगी में कुछ सवालों के जवाब रिया चक्रवर्ती से पूछेगी।
आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड के तौर पर सामने आई है। रिया का कहना है कि सुशांत के साथ उनका करीबी रिस्ता रहा है लेकिन 8 जून को वह सुशांत का घर छोड़ अपने घर चली गई, इसके बाद सुशांत के घर पर क्या कुछ हुआ वह इस बात से बेखबर है। रिया सुशांत के यूरोप ट्रिप को लेकर भी कई खुलासे किए।
- Advertisement -
आजतक को दिए इंटरव्यू में भी रिया ने कई अहम सवालों पर अपना पक्ष रखा , पैसे की लेनदेन मामलों में रिया ने कहा कि यूरोप ट्रिप के अलावा सुशांत ने मेरे ऊपर कुछ भी खर्च नही किए, मैनें अपने सारे प्रोपर्टी के कागजात ईडी को पहले ही दे चुकी हुं। मेरे नाम पर जो लोन है उसके पैसे अभी भी बाकी है और मैं दे रही हुं।
- Advertisement -
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत बीते 14 जून को हुई थी। मौत के दिन उनकी बहन मीतू सिंह , के अलावा कुक नीरज के साथ अन्य स्टाफ मेंबर भी सुशांत के घर पर ही मौजूद थी। स्टाफ मेंबर से सीबीआई की पुछताछ जारी है।
इसे भी पढ़े –
अंकिता लोखंडे के आधे फ्लैट पर सुशांत परिवार का हो सकता है कब्जा , जानिए क्या कहता है कानून
- Advertisement -