जोधपुर में नाबालिग लड़की से 6 पड़ोसी लड़के 6 महीनों से कर रहे थे गैंगरेप
- Advertisement -
जोधपुर – राजस्थान के जोधपुर से वहशीपन की ऐसी घटना सामने आई है जहां एक नाबालिग लड़की से पड़ोस के लड़कों ने गैंगरेप किया है। यह घटना शहर के राजीव गांधी नगर थाना इलाके में हुआ है। यहां एक 15 साल की नाबालिग से पड़ोस में रहने वाले 6 युवकों ने बलात्कार को अंजाम दिया है। ये सभी लोग बीते 6 महीनों से लड़की को डरा कर दुष्कर्म कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक इन में चार नाबालिग हैं। एक युवक ने शनिवार को भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। अंततः लड़की परेशान होकर राजीव गांधी पुलिस थाने पहुंची। जहां उसने अपने साथ हुई आपबीती थाना अधिकारी को बताई।
लड़की की आपबीती सुन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के
अनुसार राजीव गांधी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग की दोस्ती एक नाबालिग लड़के से हुई थी। उसके बाद लड़की की दोस्ती दूसरे लड़कों से हुई। जिसमें से 2 युवकों ने नाबालिग से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल कर उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करते रहे। साथ ही यह बात घरवालों को ना कहने को लेकर भी दबाव बनाया।
झूठ बोलकर घर में बुलाया और किया रेप
- Advertisement -
खबरों के अनुसार, पीड़िता ने शनिवार को अपने भाई को ढूंढने के लिए निकली। रास्ते में एक पड़ोसी युवक ने उसका भाई अपने घर में होने की बात कहकर उसे बुला लिया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़िता रोते हुए वहां से भाग निकली और सीधे राजीव गांधी पुलिस थाने पहुंची। जहां उसने थाना अधिकारी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
- Advertisement -
पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश
इस मामले में एसीपी नीरज शर्मा ने कहा पीड़िता के आने के बाद उसकी मां भी थाने पहुंची और नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बलात्कार करने वाले 2 युवकों की भी पुलिस खोजबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है और वह काफी डरी हुई है। घर जाने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए नाबालिग को बालिका गृह भेजा गया है।
इसे भी पढ़े –
अनलॉक-4 की गाइडलाइंस- मेट्रो चलेगी, राज्य अपनी मर्जी से नहीं लगा सकेंगे लॉकडाउन
- Advertisement -