भारत-चीन सैनिकों में एक बार फिर हुई झड़प, पैंगोंग झील के पास चीन ने की घुसपैठ
- Advertisement -
नई दिल्ली – भारत और चीन के सैनिकों में 15 जून जैसी झड़प की खबर एक बार फिर सामने आई है। यह झड़प पैंगोंग झील के पास बताया जा रहा है। ईस्टर्न लद्दाख में पैंगोंग झील इलाके के पास दोनों देशों के सैनिक 29-30 अगस्त की रात को आमने-सामने आए। बताया जा रहा है कि चीन एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। जिसे रोकने के लिए भारतीय सैनिक आगे आए और दोनों में झड़प हुई है।
- Advertisement -
इससे पुर्व 15 जून को भी लद्दाख के गलवान घाटी में भारत औऱ चीन के बीच बड़ी संख्या में सैनिकों की भिड़ंत हो गई, जिससे भारत के 20 तो वहीं चीन के 42 सैनिकों के मारे जाने की खबर आई थी। यहां भी चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में घुसपैठ करने को लेकर झड़प हुई थी। बाद में दोनों देशों को बीच कई बैठकों के बाद चीनी वापस गए । अब एक बार फिर चीन के तरफ से इसे दोहराने की कोशिश की जा रही है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है… आगे की जानकारी के लिए आप thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
- Advertisement -