सुशांत केस- 8 जून की चैट में खुलासा – बहन प्रियंका दे रही थी एंजाइटी-डिप्रेशन की दवा लेने की सलाह
- Advertisement -
नई दिल्ली – दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब एक नया खुलासा सामने आया है इस केस में अब सुशांत और उनकी बहन प्रियंका की मैसेंजर पर हुई बातचीत का खुलासा हुआ है। इंडिया टुडे की खबर से मिली जानकारी के मुताबिक 8 जून को सुबह 10 बजे एक्टर अपनी बहन प्रियंका से बात कर रहे थे। उस दिन तक गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी वहां मौजूद थी। इस दौरान प्रियंका ने सुशांत को 1 हफ्ते तक Librium capsule लेने को कहा था. फिर नाश्ते के बाद nexito 10mg हर दिन एक खाने को कहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका ने अपने भाई को SOS के लिए Lonazep tablet साथ में रखने को कहा था। ताकि एंजाइटी अटैक आने पर सुशांत इसका उपयोग कर सके। सुशांत ने प्रियंका को बताया कि दवाइयों को बिना प्रिस्क्रिप्शन कोई भी नही देगा। जिसके बाद प्रियंका ने प्रिस्क्रिप्शन अरेंज की थी। अब इस बातचीत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि कैसे सुशांत को डॉक्टर को बिना दिखाए और उनकी हालत देखे बिना उन्हें मेडीशीन दी जा रही थी।
इंडिया टूडे में छपी मैसेंजर बातचीत का विवरण…
प्रियंका– पहले एक हफ्ते तक Librium लो फिर नाश्ते के बाद रोजाना एक बार nexito 10 mg लो. Lonazep साथ में रखो जब भी एंजाइटी अटैक आए ले लेना।
सुशांत- ओके सोनू दी।
- Advertisement -
सुशांत- कोई भी इन दवाइयों को प्रिस्क्रिप्शन के बिना नहीं देगा।
प्रियंका– मुझे देखने दो अगर मैं मैनेज कर सकूं तो।
इसके बाद प्रियंका ने अपने भाई सुशांत को एक मिस्ड वॉइस कॉल की।
प्रियंका- बाबू मुझे फोन करो. मुझे प्रिस्क्रिप्शन भेजनी है।
- Advertisement -
प्रियंका- मेरी दोस्त एक जानी मानी डॉक्टर है जो तुम्हें मुंबई के बेस्ट डॉक्टर्स से कनेक्ट कर सकती है. सब कॉन्फिडेंशियल है. इसलिए परेशान मत होना।
प्रियंका– बस कॉल करो।
प्रियंका- एक अटेचमेंट भेजा है (प्रिस्क्रिप्शन)
प्रियंका– बाबू ये प्रिस्क्रिप्शन है।
प्रियंका-ये दिल्ली से है लेकिन ये मैटर नहीं करना चाहिए. अगर कुछ हुआ हो तो इसे ऑनलाइन कंसलटेशन बता सकते हैं।
सुशांत– ओके, थैंक्यू सो मच सोना दी।
अब तक सुशांत के परिवार ने यही कहते आया है कि रिया सुशांत को मेडिकेशन देती थी उन्हें बिमारी के बारे में कोई जानकारी नही है लेकिन इस मैंसेजर बातचीत से खुलासा हुआ है कि प्रिंयका ने सुशांत को मेडीशीन की सलाह दी। प्रियंका 8 जून को सुशांत के संपर्क में थी। इधर रिया भी उसी दिन 12 बजे के बाद घर छोड़ा था। वहीं प्रियंका की सुशांत से बातचीत सुबह 10 बजे हुई थी।
इसे भी पढ़े –
अंकिता लोखंडे के आधे फ्लैट पर सुशांत परिवार का हो सकता है कब्जा , जानिए क्या कहता है कानून
- Advertisement -