जल्द राजद में शामिल हो सकती हैं शूटर श्रेयसी सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी
- Advertisement -
पटना- पूर्व सांसद पुतुल सिंह और उनकी बेटी अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह जल्द ही राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो सकती हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह व पूर्व सांसद पुतुल सिंह की बेटी नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। वह अपनी मां के साथ 3 सितंबर को RJD की सदस्यता लेंगी। माना जा रहा है कि वह बांका के अमरपुर (Amarpur) सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। जानकारी के अनुसार श्रेयसी सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में तेजस्वी यादव RJD की सदस्यता दिलवाएंगे।
बता दें कि श्रेयसी एक भारतीय खिलाड़ी है, जो राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मैदानों में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। इन्होंने साल 2014 में जहां भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था वहीं कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की। बता दें कि श्रेयसी सिंह ने वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में अपनी मां पुतुल कुमारी के लिए चुनाव प्रचार भी किया था।
- Advertisement -
श्रेयसी सिंह की मां पुतुल कुमारी सिंह बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की पत्नी हैं और दो बार सांसद रह चुकी हैं। हालांकि, इस बार पुतुल कुमारी लोकसभा चुनाव हार गई थीं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले पुतुल सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से निकाल दिया था। दरअसल पुतुल सिंह ने जेडीयू कैंडिडेट गिरिधारी यादव के खिलाफ बांका लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नोमिनेशन कराया था। जिसके बाद बीजेपी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बीजेपी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।
राजद को होगा फायदा
अगर पुतुल कुमारी सिंह राजद में आती हैं तो राजद को निश्चित तौर पर फायदा होगा। दिवंगत सांसद दिग्विजय सिंह का बांका के क्षेत्र में काफी लोकप्रियता थी। अगर उनकी बेटी श्रेयसी सिंह राजनीति में पदार्पण करती हैं तो अपने पिता की लोकप्रियता का फायदा उनको मिलना लाजिमी है।
यह भी पढ़ें-
NDA का दावा – खत्म हो चुका है लालू का MY समीकरण, यादवों का लालू से मोहभंग, ओवैसी करेंगे मुस्लिमों की राजनीति
- Advertisement -