पैग़म्बर मोहम्मद का कार्टून फिर छपेगा, शार्ली हेब्दो ने कहा हम नहीं झुकेंगे
- Advertisement -
नई दिल्ली – फ्रांस में छपने वाली व्यंगात्मक वीकली मैगजीन शार्ली ऐब्डो (Charlie Hebdo) ने एक बार फिर घोषणा किया है कि वह पैगम्बर मोहम्मद (Prophet Mohammed) के अति विवादित कार्टून को फिर से छापने जा रहा है। शार्ली ऐब्डो के दफ्तर पर जनवरी 2015 में हुए आतंकी हमले की सुनवाई भी बुधवार से शुरू हो रही है। इसी के कारण मैगजीन के प्रबंधन ने विवादित कार्टून को फिर से प्रकाशित करने का कठिन निर्णय लिया है।
इस कार्टून के पीछे की कहानी को सुनकर आप हैरान हो जाएंगे, साल 2015 में इस कार्टून को छापने की वजह से 15 लोगों की जान गई थी। दरअसल मोहम्मद साहब के कार्टून को छापने पर 7 जनवरी 2015 को शार्ली ऐब्डो के पेरिस के दफ्तर पर दो दहशतगर्दों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 12 लोगों को मौत के नींद सुला दिया था। मरने वालों में फ्रांस के कुछ बड़े कार्टूनिस्ट भी शामिल थे। इस मामले में पकड़े गए दो आतंकियों की सजा पर सुनवाई को लेकर जनसमर्थन जुटाने के लिए मैगजीन ने कार्टून को फिर प्रकाशित करने का फैसला किया है।
नए एडिशन में दिखेगा यह कार्टून
- Advertisement -
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शार्ली ऐब्डो के नए एडिशन में कवर पेज पर दर्जनों कॉर्टूनों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें मोहम्मद साहब का विवादित कार्टून भी शामिल है। इस कार्टून को जीन काबूट ने बनाया था, जिनकी 2015 के हमले में मौत हो गई थी। जिसकी हेडिंग ‘यह सब, बस उसके लिए’ दी गई है। मैगजीन की संपादकीय टीम ने कहा कि यह कार्टून को फिर से प्रकाशित करने का सबसे अच्छा समय है, क्योंकि इस मुकदमे काा ट्रायल शुरू हो रहा है।
इसे भी पढ़े –
- Advertisement -
ब्लैक टॉप पर भारतीय सेना का कब्जा, उखाड़ दिए चीनी कैमरे और सर्विलांस सिस्टम
- Advertisement -