गोली मारने से पहले दुर्गेश यादव को हमलावरों ने जमकर पीटा, महिला भी थी शामिल, वीडियो वायरल
- Advertisement -
लखनऊ – कानून को लगातार चुनौती देने वाला प्रदेश यानी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक और हत्या की घटना सामने आई है। यहां पीजीआई थाना क्षेत्र पास वृंदावन कॉलोनी, सेक्टर 14 में बुधवार सुबह एक शख्स की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसकी हत्या की गई वह दुर्गेश हिस्ट्रीशीटर था। दुर्गेश मूल रूप से गोरखपुर के मठ भताड़ी उरुवा बाजार का रहने वाला था। वह गोरखपुर से मंगलवार को लखनऊ आया था। यहां सचिवालय में सेक्शन अधिकारी अजय कुमार यादव के वृंदावन कॉलोनी स्थित मकान में किराए से रहने वाले दोस्त के रूम में ठहरा था। हत्या से पहले हमलावरों ने दुर्गेश को कमरे में बंदकर जमकर पीटा। उसके कपड़े भी फाड़ दिए और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
दुर्गेश के परिवार वाले का आरोप है कि बुधवार सुबह खरगापुर गोमतीनगर निवासी पलक ठाकुर अपने साथी फिरोजाबाद जिले के मसीरपुर में धनापुर गांव निवासी मनीष यादव और अन्य के साथ वहां पहुंची। सभी ने दुर्गेश के बारे में जानकारी इक्कठा की। दुर्गेश उस दौरान बाथरूम में था। जैसे ही बाहर निकला, आरोपियों ने उसे धर दबोचा औऱ उस टूट पड़े। हमलावरों ने दुर्गेश को कमरे में बंदकर अंधाधुध पिटाई की। दुर्गेश को अर्धनग्न कर लात, घूसे और चप्पल से पिटाई की और इसका वीडियो बनाते रहे।
- Advertisement -
पिटाई करने वालों में एक महिला भी शामिल थी जिसका नाम पलक बताया जा रहा है। पलक पिटाई के दौरान दुर्गेश से पैसे मांग रही थी। इस दौरान दुर्गेश ने हमलावरों से कपड़े पहन लेने की गुहार लगाई लेकिन उसकी एक नही सुनी गई हमलावर उसे गोली मारने की धमकी देते रहे। इस दौरान दुर्गेश शांति से बैठकर बातचीत करने की गुहार भी लगाई।
घायल दुर्गेश जान बचाने के लिए बिल्डींग से नीचे की तरफ भागा। इसके बाद मनीष ने उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही दुर्गेश बेसूध हो गया और सभी आरोपी भाग निकले। दैनिक भाष्कर की खबर के मुताबिक दुर्गेश को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों की संख्या पांच से छह थी और वे दो गाड़ियों से आए थे। हालांकि, बाद में पुलिस ने महिला पलक और मनीष यादव को पकड़ लिया था।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
बिहार चुनाव- महागठबंधन में सीटों का फॉर्म्यूला तय! जानिए किसको मिल सकती है कितनी सीट
- Advertisement -