PUBG बैन के बाद चीन के वाणिज्य मंत्रालय का आया जवाब
- Advertisement -
नई दिल्ली – लद्दाख के गलवांन घाटी में भारत और चीन के बीच हुए हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों देशों बीच कड़वाहट पैदा हो गई थी। मामला तब औऱ बिगड़ गया जब 29-30 अगस्त की रात चीन एक बार फिर पैंगोंग झील के पास घुसपैठ करने की कोशिश की। इसका जवाब भारत ने सीमा पर तो दिया ही इसके अलावा डिजिटल स्ट्राइक के जरिए एक बार 118 चीन ऐप्स को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया। भारत के 118 और चीनी ऐप को बैन करने से चीन बुरी तरह से भड़क गया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने भारत के इस कदम पर गंभीर चिंता जताई है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान जारी करके भारत के इस फैसले पर सख्त ऐतराज भी जताया है। लद्दाख में चल रहे तनाव के बीच भारत अब तक चीन के 224 ऐप पर बैन लगा चुका है।
क्या कहा चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने
चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि भारत का ऐप पर बैन लगाना चीनी निवेशकों और सर्विस प्रोवाइडरों के कानूनी हितों का उल्लंघन करता है। चीन इस मसले को गंभीरता से ले रहा है और पूरजोर विरोध करता है। इससे पहले पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत ने बुधवार को मशहूर गेमिंग ऐप पबजी समेत 118 और मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। ये ऐप चीन की कंपनियों से जुड़े हुए है।
भारत में ही था पबजी का सबसे ज्यादा यूजर
- Advertisement -
गेमिंग की दुनिया में दब दबा जमाने वाले पबजी मोबाईल गेम ऐप के सबसे ज्यादा उपयोगकर्ता भारत में ही हैं। यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर टॉप 5 में शुमार था। एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 2020 के पहले क्वॉर्टर में पबजी को 6 करोड़ लोगों को डाउनलोड किया था। इतना ही नहीं, मई में पबजी दुनिया का सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाला मोबाइल गेम बना था। उसे 22.6 करोड़ डॉलर यानी करीब 1700 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। अब भारत में बैन से न सिर्फ पबजी का यूजर बेस घटेगा बल्कि तगड़ी आर्थिक चोट भी पहुंचेगी।
- Advertisement -
भारत चीन के बीच चल रहे तनाव पर हर बड़े अपडेट के लिए Thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
इसे भी पढ़े –
म्यांमार की यात्रा रद्द करते आर्मी चीफ दो दिवसीय लेह के दौरे पर , संकेत समझिये क्या कहते हैं
- Advertisement -