एक अमेरिकन राष्ट्रपति जो करता था भारतीयों से बेइंतहा नफरत, भारतीय महिलाओं को कहा था कुरूप
- Advertisement -
नई दिल्ली- पूर्व अमेरिकन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के कुछ टेप सामने आए हैं। इन टेप में साफ पता चलता है कि निक्सन किस हद तक भारतीयों से नफरत करते थे। निक्सन ने इन टेप्स में यहां तक कहा है कि ‘सबसे कुरूप, सेक्सलेस भारतीय महिलाएं, पता नहीं बच्चे कैसे पैदा होते हैं’ वॉ्ट्ररगेट स्कैंडल के बाद राष्ट्रपति पद से हटाए गए रिचर्ड निक्सन ने भारतीयों को लेकर बहुत आपत्तिजनक टिप्पणी की थी रिचर्ड ने 1971 में भारत को डराने के लिए बंगाल की खाड़ी में अपने जहाज भी भेजे थे। अब उस दौरान दिए गए उनके बयान सामने आए हैं। आर्काइवल डेटा से पता चला है कि रिचर्ड ने कहा था कि दुनिया में सबसे कुरूप दिखने वाली महिलाएं भारतीय हैं।
सबसे कुरूप होती है भारतीय महिलाएं
प्रिंसटन के अकैडमिक गैरी बास को नया मटीरियल मिला है। इसके मुताबिक रिचर्ड ने कहा था कि भारत की महिलाएं बेहद दयनीय हैं और भारत के लोग ‘रिपल्सिव’ (अरुचिकर) और कुरूप हैं । ये बयान निक्सन और उनके तत्कालीन सुरक्षा सलाहकार हेनरी किसिंगर और वाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ एचआर हाल्डेमन के बीच जून 1971 में ओवल ऑफिस में हुई बातचीत के दौरान दिए गए थे। रिचर्ड निक्सन प्रेजिडेंशल लाइब्रेरी ऐंड म्यूजियम से मटीरियल को डीक्लासिफाई करने के लिए कानूनी मदद लेने के बाद बास ने यह टेप हासिल किए हैं।
- Advertisement -
रिचर्ड निक्सन में भारतीयों के लिए भरा था जहर
इस दौरान निक्सन ने कहा था- ‘इसमें कोई शक नहीं है कि दुनिया में सबसे कुरूप दिखने वाली महिलाएं भारतीय हैं। ये लोग सबसे सेक्सलेस हैं। लोग अश्वेत अफ्रीकियों के बारे में सवाल करते हैं। वहां कम से कम जानवरों जैसा चार्म होता है लेकिन भारतीय दयनीय हैं।’ भारतीयों के खिलाफ निक्सन का यह जहर वहीं नहीं खत्म हुआ। उन्होंने 4 नवंबर, 1971 को किसिंगर से कहा- ‘वे मुझे टर्न ऑफ कर देते हैं। वे दूसरे लोगों को कैसे (सेक्शुअली) टर्न ऑन करते है?’ वे आगे कहते हैं कि भारतीयों के साथ कड़ाई करना ही आसान है।
- Advertisement -
रिचर्ड निक्सन ने ही 1971 में बंगाल की खाड़ी में सातवां बेड़ा भेजा था
- Advertisement -