जानिए विनोद कुमार यादव के बारे में, जिन्हें रेलवे के इतिहास में पहली बार मिली CEO की जिम्मेदारी
- Advertisement -
नई दिल्ली – रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव (VK Yadav) को बोर्ड का सीईओ (CEO) बनाया गया है। रेलवे के इतिहास में विनोद कुमार यादव इस तरह का पद संभालने वाले पहले व्यक्ति हैं। खबर के मुताबिक मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति का आदेश दे दी है। इससे पूर्व मंत्रिमंडल ने रेलवे बोर्ड के फिर से गठन के लिए मंजूरी दी थी। इसके साथ ही सदस्यों की संख्या 8 से कम कर 5 कर दी गई है। आपको बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले साल 24 दिसंबर को रेलवे के संगठनात्मक पुनर्गठन को मंजूरी दी थी। अब करीब नौ महीने बाद बीते बुधवार को सरकार ने रेलवे बोर्ड मेंबर्स के डेजिगनेशन बदल दिए।
कैबिनेट के फैसले का स्वागत करते हुए अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट (एसीसी) ने कहा कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अब सीईओ कहलाएंगे। बोर्ड के चेयरमैन रहे वीके यादव भारतीय रेलवे के नए सीईओ के रूप में अपना काम जारी रखेंगे।
विनोद यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज (अब मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद) (1980) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई करने वाले इंजीनियर हैं, जिन्होंने बाद में ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी (2004) से एमबीए किया। इससे पहले कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने विनोद कुमार यादव के रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के रूप में एक वर्ष के लिए ( इसी वर्ष1 जनवरी से प्रभावी) पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी।
- Advertisement -
इसके पहले 1 जनवरी, 2019 को विनोद कुमार यादव को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन तथा भारत सरकार के पदेन मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था. इसके पूर्व यादव दक्षिण-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के पद पर थे।
अपने कार्यकाल के दौरान वी के यादव भारतीय रेल में और प्रतिनियुक्ति पर अन्य संगठनों में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यकारी एवं प्रबंधन के पदों पर रहे हैं। विनोद कुमार यादव उत्तर रेल में मुख्य विद्युत इंजीनियर, नीति-निर्माण/कर्षण वितरण; उत्तर-पूर्वी रेल के लखनऊ मंडल में मंडल रेल प्रबंधक; और उत्तरी रेलवे के दिल्ली मंडल में अवर मंडल रेल प्रबंधक (संचालन) के पदों पर रहे हैं।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
पाकिस्तान को अब नहीं मिलेगी सऊदी अरब से खैरात, होगा पैसे पैसे को मोहताज
- Advertisement -