बहुत तेजी से बढ़ रही है भारत में कोरोना की रफ्तार , जल्द ही विश्व में दूसरा संक्रमित देश होगा, देखिए लिस्ट
- Advertisement -
नई दिल्ली- भारत में कोरोना की रफ्तार बहुत तेजी से बढ़ रही है, जो बहुत भयावह है। जल्द ही भारत ब्राजील को पीछे छोड़कर विश्व में दूसरा सबसे संक्रमित देश हो जाएगा। पिछले कुछ दिन से केसेज की संख्या में उछाल देखने को मिला है। रविवार सुबह तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 41,13,812 थी। फिलहाल, देश में ऐक्टिव मामलों की संख्या 8,62,320 है। कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। रविवार सुबह तक 31,80,866 डिस्चार्ज किए जा चुके थे। हालांकि बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 70 हजार को पार कर गया है।
पिछले 24 घंटों की स्थिति जानिए
केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में रेकॉर्ड 90 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 1,065 लोगों की मौत हुई। भारत में पिछले कुछ हफ्तों से डेली 80 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। यही रफ्तार रही तो भारत आज टोटल केसेज के हिसाब से ब्राजील को पीछे छोड़ दुनिया में दूसरे नंबर पर जा सकता है।
विश्व में सबसे ज्यादा टेस्टिंग भी भारत में
- Advertisement -
भारत ने अबतक 4.6 करोड़ से ज्यादा लोगों का टेस्ट किया है। यानी प्रति 10 लाख आबादी पर 33,767 टेस्ट। , यानी प्रति 10 लाख आबादी पर 12,216 टेस्ट। पर्सेंटेज की बात करें तो भारत अपनी 3.3% आबादी को टेस्ट कर चुका है। भारत में कोविड के कारण मरने वालों की1.8 प्रतिशत है। असल में, भारत में लगातार केस फैटलिटी रेट घट रहा है।भारत में करीब 70 हजार। केसेज और मौतों के लिहाज से भारत दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे स्थान पर है।
- Advertisement -
जानिए किस राज्य में कितने मरीज
राज्य | ऐक्टिव केस | ठीक हुए | मौत | |
1. | अंडमान निकोबार | 338 | 2904 | 50 |
2. | आंध्र प्रदेश | 100880 | 382104 | 4347 |
3. | अरुणाचल प्रदेश | 1525 | 3381 | 8 |
4. | असम | 28507 | 95063 | 352 |
5. | बिहार | 16594 | 128503 | 735 |
6. | चंडीगढ़ | 2143 | 3290 | 69 |
7. | छत्तीसगढ़ | 22320 | 20487 | 356 |
8. | दादरा एवं नगर हवेली/दमन एवं दीव | 301 | 2234 | 2 |
9. | दिल्ली | 19870 | 163785 | 4538 |
10. | गोवा | 4945 | 15281 | 229 |
11. | गुजरात | 16334 | 83419 | 3091 |
12. | हरियाणा | 14911 | 58580 | 781 |
13. | हिमाचल प्रदेश | 1978 | 4986 | 54 |
14. | जम्मू-कश्मीर | 9547 | 31924 | 770 |
15. | झारखंड | 15005 | 34330 | 462 |
16. | कर्नाटक | 99636 | 283298 | 6298 |
17. | केरल | 21867 | 62555 | 337 |
18. | लद्दाख | 834 | 2127 | 35 |
19. | मध्य प्रदेश | 15688 | 54649 | 1543 |
20. | महाराष्ट्र | 221012 | 636574 | 26276 |
21. | मणिपुर | 1872 | 4975 | 36 |
22. | मेघालय | 1374 | 1527 | 15 |
23. | मिजोरम | 344 | 718 | 0 |
24. | नगालैंड | 726 | 3392 | 10 |
25. | ओडिशा | 25909 | 93774 | 538 |
26. | पुदुचेरी | 5161 | 11107 | 298 |
27. | पंजाब | 15870 | 43849 | 1808 |
28. | राजस्थान | 14996 | 73245 | 1122 |
29. | सिक्किम | 549 | 1347 | 5 |
30. | तमिलनाडु | 51583 | 398366 | 7748 |
31. | तेलंगाना | 32553 | 107530 | 886 |
32. | त्रिपुरा | 6220 | 8745 | 144 |
33. | उत्तराखंड | 7575 | 16056 | 330 |
34. | उत्तर प्रदेश | 59963 | 195959 | 3843 |
35. | पश्चिम बंगाल | 23390 | 150801 | 3510 |
कुल | 862320 | 3180865 | 70626 |
- Advertisement -