चीन के साथ तनाव पर विदेशमंत्री जयशंकर- सीमा पर हालात बेहद गम्भीर
- Advertisement -
नई दिल्ली- चीन से जारी तनाव के बीच विदेशमंत्री जयशंकर आज मास्को के लिए रवाना हो रहे हैं। वो आज रात तेहरान में भी रुक सकते हैं और ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ से भी मुलाकात कर सकते हैं। एससीओ (शंघाई कॉपरेशन ऑर्गेनाइजेशन) में उनकी मुलाकात चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की उम्मीद है। जयशंकर मॉस्को में आयोजित आठ सदस्यीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं जिसमें भारत और चीन सदस्य हैं।
जयशंकर बोले एलएसी पर हालात बेहद गम्भीर
मॉस्को रवाना होने से पहले जयशंकर ईरानी विदेश मंत्री जवाद जरीफ से तेहरान में मुलाकात करेंगे। मॉस्को यात्रा से एक दिन पहले विदेश मंत्री ने चीन से जारी तनाव को लेकर कहा कि एलएसी पर स्थिति ‘ काफी गंभीर’ है और मामले के समाधान के लिए राजनीतिक स्तर पर गहराई से बातचीत की जरूरत है।। जयशंकर की यात्रा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मॉस्को यात्रा के महज कुछ दिन बाद हो रही है। सिंह एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए रूस गए थे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सिंह और चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगही की करीब दो घंटे तक पूर्वी लद्दाख में सीमा पर बढ़े तनाव को लेकर बैठक हुई थी।
- Advertisement -
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी कर चुके हैं अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात
बीते शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष वेई से मास्को में मुलाकात की थी । इस बातचीत में सिंह ने वेई को विशेष तौर पर कहा था कि भारत अपनी ‘एक इंच जमीन नहीं छोड़ेगा’ और वह किसी भी कीमत पर अपनी अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। आधिकारिक बयान के मुताबिक सिंह ने चीनी समकक्ष को बता दिया था कि चीन को सख्ती से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का सम्मान करना चाहिए और यथास्थिति को बदलने के लिए कोई भी एकतरफा कोशिश नहीं करनी चाहिए।
- Advertisement -
यह भी पढ़ें-
लद्दाख में भारत-चीन सैनिकों के बीच में गोलीबारीसे हालात तनावपूर्ण, चार दशक बाद एलएसी पर चली गोली
- Advertisement -