राफेल हुआ वायुसेना में शामिल, फायटर जेट के मैनुवर्स देख चीन-पाकिस्तान के उड़े होश
- Advertisement -
अम्बाला- राफेल लड़ाकू विमान (Rafale fighter jet) आज ऑफिशियली भारतीय वायुसेना का हिस्सा हो गया है। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर इंडक्शन सेरेमनी में राफेल को औपचारिक रूप से इंडियन एयर फोर्स में शामिल किया गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले के सामने 17 स्कवॉड्रन ‘गोल्डन ऐरोज़’ के पायलट्स ने जौहर दिखाए। अंबाला के आसमान पर बड़ी आसानी से मैनूवर्स करते राफेल लड़ाकू विमानों को देखकर चीन और पाकिस्तान की धड़कनें जरूर तेज हो गई होंगी। राफेल आ जाने से भारतीय वायुसेना की ताकत में जो इजाफा हुआ है, उससे दोनों पड़ोसी देशों की नींद उड़ चुकी है। राफेल ने क्यों चीन और पाकिस्तान को टेंशन दे दी है। राफेल की ताकत का मुकाबला करने के फिलहाल चीन और पाकिस्तान के पास कोई तोड़ नहीं है।
- Advertisement -
अम्बाला के आसमान में राफेल ने दिखाए करतब
जब राफेल को दिया गया वाटर कैनन सैल्यूट
राफेल की खूबियां भी जान लिजिए
- Advertisement -