पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की हालत नाजुक, वेंटीलेटर पर किए गए शिफ्ट
- Advertisement -
नई दिल्ली- आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ गई है, उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, उनकी तबीयत शुक्रवार देर रात ज्यादा बिगड़ गई। रात में करीब 12 बजे के करीब उन्हें वेटिंलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। शरीर में नमक की कमी और रक्त संचार नहीं होने की शिकायत सामने आ रही है। रघुवंश प्रसाद का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है, जहां डॉक्टर लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं। वो काफी लम्बे समय से एम्स में इलाजरत हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को हाल ही अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। जिस समय उन्हें एम्स लाया उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स में शिफ्ट किया गया। यहीं उनका इलाज चल रहा है, इसी बीच उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ने की सूचना आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
- Advertisement -
हाल में लिखा था लालू प्रसाद यादव को पार्टी छोड़ने के बाबत खत
वहीं, दिल्ली एम्स में शिफ्ट कराए जाने के बाद गुरुवार को रघुवंश प्रसाद सिंह का आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के नाम लिखा गया एक पत्र सामने आया। इसमें उन्होंने आरजेडी छोड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, उनके आरजेडी से इस्तीफे को लालू यादव ने पत्र लिखकर नामंजूर कर दिया। साथ ही उन्हें मनाने की कोशिश करते हुए कहा कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं।
रामा सिंह के आरजेडी में आने की खबरों से नाराज है रघुवंश प्रसाद
जानकारी के मुताबिक, बाहुबली नेता रामा सिंह के आरजेडी में शामिल करने की अटकलों से रघुवंश प्रसाद सिंह खासे नाराज थे। रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी में रहते हुए सभी पदों से इस्तीफा देकर रामा सिंह को आरजेडी में शामिल करने का खुलकर विरोध किया और इसके लिए उन्होंने पार्टी आलाकमान को पत्र लिखे। रघुवंश प्रसाद सिंह ने पत्र के जरिए साफ तौर पर कह दिया अगर रामा सिंह आरजेडी में शामिल होते हैं तो पार्टी से उनका कोई नाता नहीं रहेगा।
बिहार चुनाव से जुड़े हर बड़ी अपडेट के लिए Thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
लेटेस्ट खबर पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और ट्वीटर अकाउंट को क्लिक करके फॉलो करें।
यह भी पढ़ें-
कौन है रामा सिंह , जिनके आरजेडी ज्वॉइन करने की खबरों से नाराज है रघुवंश प्रसाद सिंह,
- Advertisement -