शिवसेना के ‘गुंडों’ ने उद्धव ठाकरे का कार्टून फॉरवर्ड करने पर रिटार्यड नेवी अधिकारी को पीटा, वीडियो वायरल
- Advertisement -
मुम्बई- शिवसेना के गुंडों ने इंडियन नेवी के रिटायर्ड अधिकारी मदन शर्मा की पिटाई सिर्फ इसलिए कर कि उन्होंने उद्धव ठाकरे का एक कार्टून एक व्हाट्स अप ग्रुप में फॉरवर्ड कर दिया था। शिवसेना के गुंडों पहले नौसेना के पूर्व अधिकारी को फोन करके बिल्डिंग से नीचे बुलाया और उसके बाद उनकी लात घुसों से जबरदस्त पिटाई कर दी । पूर्व नौसेना अधिकारी को गम्भीर चोटें भी आई हैं। इस बात की जानकारी भाजपा विधायक अतुल भटखल्कर ने शुक्रवार (सितंबर 11, 2020) को घटना का वीडियो साझा करते हुए दी। भाजपा नेता ने बताया कि शिवसेना के 6-7 ‘गुंडों’ ने पूर्व नेवी अधिकारी मदन शर्मा पर हमला किया।
अभिनेत्री कंगना राणावत के कार्यालय की तोड़फोड़ करके अपनी मर्दानगी दिखाने वाले सत्ताधारी शिवसेना ने अब सत्ता के मद में एक बुजुर्ग भूतपूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा को मारपीट करते हुए उनकी आंख को जबरदस्त चोट पहुंचाई है। मुख्यमंत्री घरबैठे तानाशाही चला रहे है। pic.twitter.com/qF2NVcIN55
— Atul Bhatkhalkar (@BhatkhalkarA) September 11, 2020
इस हमले में पूर्व नेवी अधिकारी की आँख बुरी तरह जख्मी हो गए। उसमें पड़ा लाल निशान तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। भाजपा विधायक ने कहा, “मैं महाराष्ट्र सीएम, जो शिवसेना के प्रमुख हैं, उनसे कहना चाहता हूँ कि महाराष्ट्र के नागरिक उनकी गुंडागर्दी से डरते नहीं हैं और किसी कीमत पर वह शांत नहीं रहेंगे।”
- Advertisement -
टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व नेवी अधिकारी की बेटी ने उनसे बात करते हुए बताया कि उनके पिता को व्हॉट्सएप पर एक मैसेज मिला था जिसे उन्होंने आगे फॉरवर्ड कर दिया। इसके बाद से ही उन्हें कई फोन आने लगे और कॉल पर नीचे बुलाया जाने लगा। पूर्व अधिकारी की बेटी के मुताबिक, जब उनके पिता उतर कर नीचे गए तो उन पर हमला हुआ।
- Advertisement -
Listen in: BJP MLA @BhatkhalkarA claims that ‘Shiv Sena workers have allegedly attacked a retired military official for forwarding a WhatsApp message’.
The retired officer files a complaint. | #SenaAttacksVeteran pic.twitter.com/jVwVy8J7WK
— TIMES NOW (@TimesNow) September 11, 2020
पीड़ित पूर्व नौसेना अधिकारी ने भी मीडिया को बताया कि उन्हें मैसेज फॉरवर्ड करने के बाद से ही कॉल आ रहे थे और बार-बार उनसे नीचे उतर कर आने को कहा जा रहा था। उनके मुताबिक, जैसे ही वो नीचे उतरे, लोगों ने उन्हें मारना शुरू कर दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि बाद में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई थी। मगर वह अपने घर से बाहर ही नहीं निकले। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में उनकी मदद भाजपा विधायक अतुल भटखल्कर और रानी द्विवेदी कर रहे हैं। वरना वो जेल में होते।
नौसेना अधिकारी पर हमला करने के आरोप में 6 आरोपी गिरफ्तार
दूसरी ओर शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा रिटायर्ड नौसेना अधिकारी की पिटाई किए जाने के मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार है। पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा का ‘गुनाह’ बस इतना था कि उन्होंने इस कार्टून को फॉरवर्ड किया था। मदन शर्मा ने बताया कि 8-10 लोग उन्हें पीटने के लिए आए थे। साथ ही इससे पहले उन्हें शिवसेना कार्यकर्ताओं ने धमकी भरे कॉल्स भी किए थे।
बिहार चुनाव से जुड़े हर बड़ी अपडेट के लिए Thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
लेटेस्ट खबर पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और ट्वीटर अकाउंट को क्लिक करके फॉलो करें।
- Advertisement -